होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए मीडिया फेलोशिप का बेहतर मौका

पत्रकारों के लिए मीडिया फेलोशिप का बेहतर मौका

छह महीने की इस फेलोशिप के लिए 20 मार्च 2020 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

'Earth Journalism Network' (अर्थ जर्नलिज्म नेटवर्क) द्वारा अनुदानित ‘द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट’ (TERI) ने मीडिया फेलोशिप के लिए भारत, नेपाल और भूटान के पत्रकारों से आवेदन मांगे हैं। छह महीने (मई 2020 से अक्टूबर 2020) की इस फेलोशिप के लिए प्रिंट जर्नलिस्ट, रेडियो ब्रॉडकास्टर्स, डॉक्यूमेंट्री/शॉर्ट फिल्म मेकर्स, विडियो ब्लॉगर्स आदि आवेदन कर सकते हैं। ‘Climate Change Reporting in the Himalayan Region’ के तहत इस फेलोशिप का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन पत्रकारिता और जनसंचार (Climate Change Journalism and Communication) से जुड़े पहलुओं पर चर्चा करना है।

इस कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से डिजायन किए गए लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा ऑनलाइन जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन क्लासेज के अलावा एक हफ्ते की ओरियंटेशन वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी। इसके तहत विषय विशेषज्ञों से लाइव बातचीत का मौका भी दिया जाएगा।

इस फेलोशिप के तहत आवेदक को किसी मीडिया हाउस में काम करने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। हिमालयी क्षेत्र में किसी प्रादेशिक मीडिया संस्थान के साथ अथवा स्वतंत्र रूप से काम कर रहे पत्रकार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को भारत, नेपाल  अथवा भूटान का नागरिक होना चाहिए। हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा पर उसकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

आवेदन के तहत आवेदक को एनवॉयरमेंटल पर की गई रिपोर्टिंग के दो बाईलाइन सैंपल भेजने होंगे। न्यू मीडिया (डिजिटल, रेडियो और टेलिविजन) की एंट्रीज को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, प्रिंट मीडिया की अच्छी एंट्रीज को भी स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा आप क्यों इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं, इस उद्देश्य के बारे में बताते हुए दो मिनट का विडियो भी भेजना होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए संस्थान (जिसमें कार्यरत हैं) की ओर से जारी सहमति पत्र भी जमा कराना होगा।  

चुने गए आवेदकों को दिल्ली अथवा नैनीताल में एक हफ्ते की ओरियंटेशन वर्कशॉप अटैंड करनी होगी। उन्हें 20 हफ्ते तक हफ्ते में तीन-चार घंटे की ऑनलाइन क्लास अटैंड करनी होगी। इस फेलोशिप के लिए 20 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

इसके अलावा इस लिंक पर क्लिक कर इस बारे में ज्यादा जानकारी ली जा सकती है।


टैग्स मीडिया फेलोशिप टेरी द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

4 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago