होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘ANI’ दे रही है नौकरी का मौका, यूं कर सकते हैं अप्लाई
‘ANI’ दे रही है नौकरी का मौका, यूं कर सकते हैं अप्लाई
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां बिजनेस डेस्क, ट्विटर डेस्क, मल्टीमीडिया प्रड्यूसर और प्रिंट डेस्क पर काम करने के लिए योग्य व अनुभवी पत्रकारों की जरूरत है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
देश की प्रमुख न्यूज एजेंसियों में शुमार ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) अपने यहां नौकरी का मौका दे रही है। दरअसल, ‘एएनआई’ को अपनी टीम में उत्साही और योग्य पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए एजेंसी की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां बिजनेस डेस्क, ट्विटर डेस्क, मल्टीमीडिया प्रड्यूसर और प्रिंट डेस्क पर काम करने के लिए योग्य व अनुभवी पत्रकारों की जरूरत है।
ये पद दिल्ली के लिए हैं। आवेदकों के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का दो से पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे swati@aniin.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स