होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC: उर्दू, मराठी, मलयालम और ओड़िया पत्रकारिता कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

IIMC: उर्दू, मराठी, मलयालम और ओड़िया पत्रकारिता कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

22 मई तक कर सकते हैं आवेदन, प्रवेश परीक्षा 18 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया शिक्षण संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) में उर्दू, मराठी, मलयालम और ओड़िया पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आयोजित इस प्रकिया में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2023 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र आईआईएमसी की वेबसाइट http://www.iimc.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा 18 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी।

प्रवेश प्रभारी प्रो. राकेश गोस्वामी ने बताया कि आईआईएमसी के नई दिल्ली परिसर में उर्दू पत्रकारिता, कोट्टायम परिसर में मलयालम पत्रकारिता, अमरावती परिसर में मराठी पत्रकारिता एवं ढेकनाल परिसर में ओड़िया पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किये जाते हैं। इन विभिन्न पाठ्यक्रमों में उर्दू पत्रकारिता की 17 सीटें, मलयालम पत्रकारिता में 17 सीटें, मराठी पत्रकारिता में 20 सीटें एवं ओड़िया पत्रकारिता में 25 सीटें उपलब्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए 18 जून को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और मीडिया एवं संचार के क्षेत्र से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन: जिन विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे आईआईएमसी में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। चयन होने पर ऐसे विद्यार्थियों को 30 सितंबर 2023 तक अपनी प्रोविजनल मार्कशीट या सर्टिफिकेट की मूल प्रति जमा करानी होगी। इन विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा होने पर केवल तभी डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा, जब आईआईएमसी के कार्यालय में सत्यापन के लिए वे मूल डिग्री प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे।

ये होगी आयु सीमा: सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अगस्त 1998 को या उसके बाद (1 अगस्त, 2023 को अधिकतम 25 वर्ष) होना चाहिए। ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1995 या उसके बाद (1 अगस्त 2023 को अधिकतम 28 वर्ष) की होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जन्म तिथि 1 अगस्त 1993 या उसके बाद (1 अगस्त, 2023 को अधिकतम 30 वर्ष) की होनी चाहिए।

जानकारी के लिए ऐसे करें संपर्क: प्रो. गोस्वामी के अनुसार किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अकादमिक विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 7838055420 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी व्हाट्सएप के द्वारा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 7014551410 पर संदेश भेज सकते हैं।

पांच अन्य पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी के तहत होगी परीक्षा: आईआईएमसी में पांच अन्य पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी पीजी) 2023 के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अंग्रेजी पत्रकारिता, हिंदी पत्रकारिता, विज्ञापन एवं जनसंपर्क, रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को 'सीयूईटी पीजी' परीक्षा देनी होगी। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 मई, 2023 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट http://cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।


टैग्स आईआईएमसी भारतीय जनसंचार संस्थान प्रवेश प्रक्रिया कोर्स एडमिशन प्रो. राकेश गोस्वामी
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

7 hours ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

8 hours ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

3 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

6 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago