होम / विचार मंच / संजू बाबा आप मीडिया की आलोचना नहीं, धन्यवाद दें क्योंकि...
संजू बाबा आप मीडिया की आलोचना नहीं, धन्यवाद दें क्योंकि...
सबसे पहले आपको बधाई क्योंकि आपकी बायोपिक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर और संजय दत्त ने मीडिया पर कुछ इस कदर गुस्सा उतारा है कि ऐसा लगता है संजय दत्त की जिंदगी में सबसे बड़ा ‘खलनायक’ मीडिया ही है। फिल्म के मुताबिक, प्रेस, जो सूत्रों के मुताबिक या प्रश्नवाचक चिह्न लगाकर खबरें देता है, उस पर आरोप है कि वे अफवाहों को खबरों की तरह पेश करता है। मीडिया से इस शिकायत को फिल्म में इतनी अहमियत दी गई है कि ये फिल्म के अंत में बाकायदा एक गाने के जरिए कहा गयाहै, जिसमें मीडिया का मजाक बनाया गया है। इसी संदर्भ में आगरा के युवा पत्रकार मानवेन्द्र मल्होत्रा ने संजय दत्त के नाम एक खुला खत लिखा है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं-
वही अगर सच में यह आपकी बायोपिक होती तो इस मूवी 'संजू' में कहीं ना कहीं 1987 में आपकी धर्मपत्नी रिचा शर्मा जिनका कैंसर की वजह से शादी के 9 साल बाद देहांत हो गया था। उनका जिक्र जरूर होता आपके दोनों के विवाह की निशानी आपकी बेटी त्रिशाला जो अमेरिका में अपने नाना-नानी के पास पढ़ रही है उसका जिक्र जरूर होता। रिया पिल्लई जिसके साथ आपने दूसरी शादी की और जो 2 साल आपकी जिंदगी में रहे इसके बाद आपने उससे तलाक ले लिया। उसका जिक्र भी मूवी में कहीं ना कहीं होता है।
मैं आपको बताना चाहता हूं इस मूवी में आपने वह दिखाना चाहा जो आप दिखाना चाहते थे, वो नहीं जो आपकी असल जिंदगी है ।तो सही मायनों में अगर कहा जाए तो ये आपकी बायोपिक नहीं है।
फिल्मी 'संजू' यानी रणवीर के साथ-साथ आप दोनों पर एक गाना फिल्माया गया है, जो पूरी तरह से पत्रकारों को निशाने पर रखता है। आखिर में आप समाज के चौथे स्तंभ के प्रतीक अखबार को बुरी तरह से फाड़कर अपना सारा गुस्सा दिखाते हैं। हालांकि आप का ये गुस्सा दिलचस्प है, आपको ये भी याद रखना चाहिए कि कैसे मान्यता से आपकी शादी की खबर लिखने वाले पत्रकार को आपने हड़काया था, उसे झूठा बताया था, बाद में उस पत्रकार ने आप का ऑडियो भी जारी कर दिया था और आप दोनों की फिर शादी भी हो गई। यानी कह सकता हूं आप का गुस्सा भी जायज हो सकता है कई जगह, लेकिन कई बार आप गलत भी साबित हुए हैं।
अब असली मुद्दे पर आते हैं आप ने कहीं ना कहीं इस फिल्म के माध्यम से दिखाने की कोशिश की कि मीडिया ने आपको बुरा दिखाया लेकिन आपको बताना चाहूंगा कि यही वह मीडिया है जिसने एक नशे में डूबे हुए नौजवान को 'संजय दत्त' बनाया था। इसी मीडिया ने आपको लाखों करोड़ो लोगो का पसंदीदा कलाकार बनाया। आप की फिल्म संजू के आखिर में जो एक गाना आया- बाबा बोलता है बस हो गया... जिसमें आपने मीडिया के ऊपर गंभीर कटाक्ष किए हैं। एक तरह से आपने दिखाने की कोशिश की कि आपकी लाइफ में जो गलत हुआ उसके लिए मीडिया जिम्मेदार है। लेकिन आपको बताना चाहूंगा आपकी यह सोच गलत है।
इस मूवी को देखने के बाद मुझे लगा की आगरा में आपकी पिछली मूवी 'भूमि' की शूटिंग के दौरान जो मीडिया के साथ हाथापाई हुई थी, शायद उसका कारण कहीं ना कहीं मीडिया के प्रति आपके इसी पूर्वाग्रह से ग्रसित था।
मुंबई बम ब्लास्ट के दौरान आपके द्वारा अवैध रूप से हथियार रखा जाना एक तरह से देश के लिए और देशवासियों के लिए हानिकारक था। वही आपके संबंध कई अंडरवर्ल्ड के लोगो के साथ होना किस हद तक सही था। अगर मीडिया ने इन बातों को प्रमुखता से दिखाया तो क्या गलती की, मीडिया समाज का आईना होता है और आपको मानना पड़ेगा कि आप की बनी नेगेटिव इमेज ने ही आज आपको कहीं ना कहीं एक बड़ा मुकाम दिलाया है, तो ऐसे में मीडिया की आलोचना कहीं भी समझ नहीं आती।
फिल्म के आखिर में मीडिया की लंबी आलोचना भी अखरती है। मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि मीडिया कुछ हद तक नकारात्मक रिपोर्टिंग की दोषी है। इस बात को भी नहीं नाकार सकता कि फिल्मी हस्तियों पर रिपोर्टिंग करते वक्त खबर को चटपटी बनाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। लेकिन इन सबके बावजूद संजय जी आज आप जिस भी मुकाम पर है वो सिर्फ और सिर्फ मीडिया की देन है। इसलिए मीडिया की आलोचना न करे मीडिया का धन्यवाद करें।
आपका एक छोटा सा फैन
मानवेन्द्र मल्होत्रा
आगरा ।।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र
करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज
सकते हैं या 01204007700 पर
संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स