होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सिराज कुरैशी ने किया आगामी लोक सभा चुनाव का विश्लेषण

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सिराज कुरैशी ने किया आगामी लोक सभा चुनाव का विश्लेषण

इस बार का लोक सभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सियासी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. सिराज कुरैशी

वरिष्ठ पत्रकार ।।

देश की सियासी पार्टियां लगी लोक सभा के चुनाव के चिन्तन और मंथन में

इस बार का लोक सभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सियासी रूपी परीक्षा का रिजल्ट पेश करेगा। इस रिजल्ट को बनाने के लिए देश की आवाम पूरी तरह लग गई है। कौन होगा पास और कौन फेल, इसको लेकर देश की समस्त राजनैतिक पार्टियां चिन्तन और मंथन में लग गई है।

हालांकि इस परीक्षा में नरेन्द्र मोदी और उनके हमदर्द तो मानकर चल रहें हैं कि इस परीक्षा में भी नरेन्द्र मोदी 2014 की तरह ही पास होंगे। परन्तु हो सकता है कि 2014 जैसा परिणाम न आए और गुड सेकेंड डिविजनही रह जाए, जबकि 2014 में मोदी गुड फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। लेकिन कुछ सियासतदां यह मानकर चल रहे हैं कि डिविजन कोई भी आए मोदी पास जरूर हो जाएंगे।

खैर, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि 2019 में होने वाली परीक्षा में कौन पास होगा और कौन फेल। हां, इस परीक्षा के रूप में नरेन्द्र मोदी को फेल करने के लिए समस्त सियासी पार्टियों के महान लोग एक रूम में बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह लोग कभी एक समय में दूसरे को फेल करने में भी दिखाई देते थे और परीक्षक रूपी जनता के सामने एक दूसरे को भला-बुरा कहने से भी नहीं चूकते थे, लेकिन जब नरेन्द्र मोदी ने 2014 की सियासी परीक्षा में इंडिया टॉपकिया तो बाकी सियासी पिर्टयों के परीक्षार्थी एक दूसरे का मुंह ताकते ही रह गए लेकिन 2019 की परीक्षा आते-आते पुराना सिलेवस बदल गया, इसलिए इंडिया टॉपहोना असम्भव लग रहा है।

इसका मुख्य कारण यह दिखाई दे रहा है कि सपा रूपी कॉलेज के सियासी छात्रों के मुखिया और बसपा रूपी कॉलेज की सुप्रीमों एक दूसरे के गहरे मित्र बन गए हैं और आज 2019 में होने वाली सियासी परीक्षा में पूरी तरह मंथन करते हुए पास होने की रणीनति बनाने में लग गए है।

हां, कांग्रेसी कॉलेज के छात्रों में भी 2019 की सियासी परीक्षा के पास होने का जोश दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस कांग्रेसी कॉलेज के मुखिया इस कॉलेज को पीड़ियों से तेजी के साथ चलाने का अनुभव पाए हुए हैं। इस कांग्रेसी कॉलेज के मुखिया और इस कॉलेज के ही सियासी छात्र ब्रिटिश हुकूमत की सियासी कॉलेज के छात्रों को मात देते हुए इंडिया से ही उनका सियासी कॉलेज हमेशा के लिए बन्द करने को मजबूर कर दिया था।

इस कॉलेज के अनुभावी सियासी टीचर तो रहे हैं अब मुखिया भी नए हैं, लेकिन यह मुखिया अनुभवी पीड़ी के फरजन्द है इसलिए अनुभवी भी होते जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व उ.प्र. में जो दो केन्द्रों पर (कैराना और नूरपुर) जो सियासी परीक्षा हुई थी उसमें नरेन्द्र मोदी के हमदर्द सियासीदानों के फेल हो जाने से भी सपा कॉलेज के हेड और बसपा कॉलेज की सुप्रीमो की दोस्त पक्की तो हुई है तथा हौसलें भी बुलन्द हो गए है यही वजह है कि भाजपा कॉलेज के चीफ अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2019 की परीक्षा पास करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाते दिखाई दे रहे हैं।

एक बुजुर्ग का यह कहना उचित लगा कि सपा और बसपा सियासी कॉलेज के दोनों हेड पहली बार ही गले नहीं मिले हैं। सन 1995 की उस चर्चित घटना के बाद पहली बार दोनों सपा-बसपा कॉलेज के सुप्रीमों ने एक दूसरे की ओर हाथ बढ़ाए थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली थी। लेकिन अब भाजपा कॉलेज के सियासी छात्रों को फेल करने के लिए जो हाथ मिलाएं हैं, वह अब मजबूत दिखाई दे रहे है। इसीलिए भाजपा कॉलेज के चीफ और स्टाफ की नींद उड़ चुकी है, लेकिन यह अपने को चुनौती भी मान रहे हैं और कह रहे हैं कि यह लोग हताश हो गए।

सपा-बसपा सियासी कॉलेज के हेड्स और समस्त स्टॉफ का यह भी मानना है कि कांग्रेसी सियासी कॉलेज की इमेज काफी गिर चुकी है। यह सियासी कॉलेज पिछड़े दलित और मुस्लिमों को रिझाते हुए अपने कॉलेज में लाने के लिए प्रयासरत हैं।

शायद यही वजह है कि सपा-बसपा कॉलेज के हेड्स कांग्रेसी सियासी कॉलेज के चीफ के हाथ मिलाने से हिचकिचा रहे हैं।

वैसे उ.प्र. में हुई हाल की घटनाओं से बसपा कॉलेज की सुप्रीमों स्वयं और सियासी छात्रों को एक नया जीवन दान मिला है और कॉलेज अपना खोया हुआ आधार पुनः पाने की उम्मीद लगाए हुए हैं। सपा-बसपा सियासी कॉलेज की दोस्ती गठबन्धन-धर्मके पालन के लिए भी तैयार है। मायावती यह भी जानती है कि रक्षात्मक मुद्रा उनकी मजबूरी है और वह अपने सियासी कॉलेज की शाख को जिन्दा रखने के लिए लड़ रही हैं, क्योंकि इस कॉलेज के दिग्गज स्टाफर नसीमुद्दीन सिद्दीकी, स्वामी प्रसाद मौर्या, ठाकुर जयवीर सिंह और इन्द्रजीत सरोज इस कॉलेज को छोड़कर दूसरे सियासी कालेजों के स्टाफर हो गए हैं। इसलिए इस कॉलेज की सुप्रीमो मायावती का चिन्तित होना स्वाभाविक भी है।

लेकिन यह सच्चाई भी किसी से नहीं छुपी है कि भाजपा सियासी कॉलेज के दोनों हैड्स (मोदी और शाह) अपनी कॉलेज की मार्केटिंग करने के विशेषज्ञ हैं और अपनी लुभावनी बातों से आवाम को निभाना जानते हैं। इसलिए इनके कॉलेज को मात देना असम्भव लगता है। हां छात्रों के पास होने का (2019 के चुनाव में वोटों और सीटों का) प्रतिशत जरूर कम हो सकता है, ऐसा आवाम का भी सोच है।

 

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

13 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago