होम / विचार मंच / देश की प्रगति में मौलिकता को लेकर डॉ. वैदिक ने उठाया बड़ा सवाल

देश की प्रगति में मौलिकता को लेकर डॉ. वैदिक ने उठाया बड़ा सवाल

महात्मा गांधी के जन्म का डेढ़ सौवां साल अब शुरू होने वाला है। उन्हें गए हुए भी सत्तर साल हो गए लेकिन मन में सवाल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

गांधी का भारत कहां है ?

महात्मा गांधी के जन्म का डेढ़ सौवां साल अब शुरू होने वाला है। उन्हें गए हुए भी सत्तर साल हो गए लेकिन मन में सवाल उठता है कि भला गांधी का भारत कहां है ?  ऐसा नहीं है कि पिछले 70-71 वर्षों में भारत ने कोई प्रगति नहीं की है। प्रगति तो की है और कई क्षेत्रों में की है, लेकिन किसी नकलची या पिछलग्गू की तरह की है। इस प्रगति में भारत की अपनी मौलिकता कहां है ? भारत ने शिक्षा,  स्वास्थ्य,  खान-पान,  रहन-सहन,  रखरखाव,  निजी और सामाजिक बर्ताव में या तो साम्यवाद की नकल की है या पूंजीवाद की! नेहरू काल में हमारे नेताओं पर रूस का नशा सवार था और उसके बाद अमेरिकी पद्धति के पूंजीवाद ने भारतीय मन-मस्तिष्क पर कब्जा जमा लिया है।

गांधी के सपनों का भारत अब तो किताबों में बंद है और किताबें अल्मारियों में बंद हैं। देश में अब कोई गांधी तो क्या,  विनोबा,  लोहिया और जयप्रकाश जैसा भी दिखाई नहीं पड़ता। हां,  फर्जी गांधियों की बल्ले-बल्ले है। हमारी अदालतें समलैंगिकता और व्यभिचार पर प्रश्न-चिन्ह लगाने की बजाय उन्हें खुली छूट दे रही हैं।

हमारी संसद थोक वोटों के लालच में पीड़ितों को ऐसे अधिकार बांट रही है कि वे परपीड़क बन जाएं। दलितों को अनंत काल तक दलित बनाए रखने में ही उनका स्वार्थ सिद्ध होता है। देश में आज नेता कौन है?  नेता का अर्थ होता है, जो नयन करे यानी जिसका आचरण अनुकरण के योग्य हो। क्या कोई नेता है ऐसा आज हमारे पास?  नोट और वोट के लिए लड़ मरने वाले लोग हमारे नेता हैं। गांधी की तरह सत्य के लिए मर मिटना तो दूर,  सत्य के लिए लड़ने वाले तो क्या,  सत्य बोलने वाले नेता भी हमारे पास नहीं हैं।

सारे दक्षिण एशिया के देशों यानी प्राचीन आर्यावर्त्त को जोड़ने की कोशिश तो उनकी बुद्धि के परे हैं लेकिन वर्तमान खंडित भारत के मन को भी उन्होंने खंड-खंड कर दिया है। वे जातिवाद,सांप्रदायिकता, आर्थिक विषमता,  नशाखोरी और अंग्रेजी की गुलामी को दूर करने के प्रति भी सचेष्ट दिखाई नहीं पड़ते। अगर, ईश्वर न करे,  गांधी आज भारत में पैदा हो जाएं तो क्या वे अपना माथा नहीं कूट लेंगे ?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध : अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

8 minutes ago

टैरिफ़ पर टैरिफ़ नहीं चलेगा ! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

13 minutes ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े : आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

24 minutes ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago