होम / विचार मंच / '2022 आते-आते किसान की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ना तय है'

'2022 आते-आते किसान की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ना तय है'

केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए उसकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

अजय शुक्ल

चीफ एडिटर (नॉर्थ इंडिया), इंडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग कंपनी

किसानों के आधार को मजबूत करे सरकार ।।

केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए उसकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने की पहल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर की है। यह देर से उठाया गया एक सही कदम है मगर इसे चुनावी प्रलोभन के तौर पर देखा जा रहा है। अच्छा होता कि सरकार बनते ही इस दिशा में काम किया जाता क्योंकि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाने को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को भाजपा पिछले कई सालों से घेरती चली आ रही थी। सरकार को इसके लिए व्यवस्था करनी थी न कि कोई अन्य रिपोर्ट बनवानी थीदुर्भाग्य से ऐसा नहीं किया गया। अब तक स्वामीनाथन रिपोर्ट जीन में बंद है और उसे लागू करवाने की लड़ाई लड़ने वाले खामोश सत्ता का सुख भोग रहे हैं।  

हमारे देश में औसतन हर साल 12 हजार से अधिक किसान आत्महत्या कर लेते हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अपनी किरकिरी से बचने के लिए 2016 से केंद्र सरकार ने किसानों की आत्महत्या का डाटा तैयार करना बंद कर दिया। यह बात संसद में किसानों की आत्महत्या और दिन ब दिन बिगड़ती हालत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब मे बताई गई। सरकार ने यह भी माना कि जो सर्वे विभिन्न संगठनों ने किए हैं उनके मुताबिक रोजाना करीब ढाई हजार किसान कृषि व्यवसाय को छोड़ रहे हैं। इसके पीछे एक नही बल्कि कई कारण हैं। केद्र सरकार ने किसानों से वादा किया था कि वह उनकी आय दोगुनी कर देंगे। सरकार ने उस दिशा में कदम आगे बढ़ाये हैं मगर यह भी सच है कि किसान की उपज की लागत भी 2014 के मुकाबले चार साल में दोगुनी हो चुकी है और 2022 आते आते चार गुनी हो जाएगी। इससे किसान की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ना तय है। 

हम आगरा क्षेत्र के आलू किसानों से मिलने निकले तो दुखद हालात सामने आए जिनका जिक्र करना चाहूंगा। राज्य सरकार ने जो एमएसपी तय किया थाउस पर किसी भी सरकारी खरीद केंद्र में कोई खरीददारी नहीं हुई। किसानों को किसी न किसी बहाने उनके उत्पाद के लिए नीचा जरूर दिखाया गया। किसान नेता कप्तान सिंह चाहर और धर्मपाल सिंह से इस दौरान मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार के सिर्फ एमएसपी तय कर देने मात्र से कुछ नहीं होने वाला। सरकारी मुलाजिम तभी उत्पाद खरीदते हैं जब उनको फायदा होता है। मजबूरन किसान को आढ़ती और दलालों का सहारा लेना पड़ता है। कोल्ड स्टोर संचालक अतुल गुप्ता कहते हैं कि उनका स्टोर आलू से पटा है मगर किसान माल उठाने नहीं आ रहा क्योंकि किराया इतना हो चुका है कि उसको आलू की कीमत नहीं मिल सकती। ऐसे में हमें आलू रखवाई और ढुलाई का खर्च अपने पल्ले से देना पड़ रहा है। मजबूरन हम भी कोल्ड स्टोर बंद करने पर विचार कर रहे हैं। 

समस्या कहां हैयह एक यक्ष प्रश्न बनकर खड़ा है। असल में जरूरत किसानों की मूल दशा को सुधारने की है। उन्हें अनुदान देने के बजाय उनके लिए संसाधनों का मूलभूत ढांचा तैयार करने की आवश्यकता है। आज भी देश की 50 फीसदी से अधिक आबादी कृषि के व्यवसाय से जुड़ी है। उसकी उपज की कीमत दिलाने के लिए सरकार ने 15 हजार करोड़ की व्यवस्था की जो ऊंट के मुंह में जीरा है। अगर सरकार कृषि को नियोजित तरीके से करने और उत्पाद के लिए बाजार गांव में ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे तो अनुदान और मदद की जरूरत ही नहीं रहेगी। वक्त पर किसान को बीजउर्वरक और कीटनाशक पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएं। सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी सहित जिला अधिकारी की एसीआर में इसका जिक्र करने की व्यवस्था हो तभी बात बनेगी। उनकी जवाबदेही तय होना आवश्यक है।  

केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कृषि उत्पाद के उठान और उसके बाजारी मूल्य का भुगतान करवाने के लिए कारपोरेट स्तर पर सामंजस्य बनाया जाए। किसान के खेत पर ही उत्पादन सामग्री और उत्पाद का बाजार मिले। किसान की मजदूरीडीजलबिजली और सिंचाई की लागत के बाद क्या फायदा दिया जा सकता है यह तय करते हुए दाम मिलें। दो रुपए का आलू खरीदकर 10 रुपए में बेचने वाले बिचौलियों की बजाय पांच रुपए का आलू सरकारी-कॉरपोरेट गठजोड़ के जरिए खरीदा जाए। अगर ऐसा होगा तो न किसान भिखारी रहेगा और न बिचौलिया मालामाल। किसान से लेकर उपभोक्ता तक सभी फायदे में होंगे। सरकार जब हमसे किसान सेस वसूल रही है तो उस धन से किसान को मुफ्त में बीजसिंचाईखाद और बाजार उपलब्ध करवा सकती है। उपज से सरकार और कंपनियां फायदा उठा सकती हैं जो उनकी आय बढ़ाने वाला होगा। कृषि बीमा की फीस सरकार उस फायदे से अदा करे जो वह कृषि से कमाए। जब तक ऐसा नहीं होगा किसान की दशा नहीं सुधरेगी। एमएसपी सिर्फ चुनावी स्टंट ही समझे जाएंगे। जरूरत है कि सही दिशा में सार्थक कदम तत्काल बढ़ाए जाएंन कि किसान को भिखारी बनाकर भीख देने के चुनावी खेल खेले जाएं। किसानी सम्मान का व्यवसाय बने न कि दुखद कहानी। 

(साभार: आज समाज)

 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी रायसुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

15 hours ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 day ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

1 day ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

1 day ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago