होम / विचार मंच / जानें, क्यों उत्तर प्रदेश में ‘महागठबंधन’ विफल होगा?

जानें, क्यों उत्तर प्रदेश में ‘महागठबंधन’ विफल होगा?

2019 आम चुनाव का आगाज हो चुका है, जो नए भारत की दिशा और दशा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सुभाष ढल
सामाजिक कार्यकर्ता।।

2019 आम चुनाव का आगाज हो चुका है, जो नए भारत की दिशा और दशा तय करेगा। सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को यहां समर में उतरने से पूर्व अंतिम रूप दे रहे हैं। उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता की दहलीज तक पहुंचना है। चूंकि केंद्र की सत्ता उत्तर प्रदेश के गलियारे से होकर ही गुजरती है। अतः इस किले को भाजपा अथवा अन्य दलों को फतह करना अत्यंत आवश्यक है। राज्य में मुकाबला अत्यंत रोचक है, जो भाजपा एवं महागठबंधन के बीच होगा। सपा-बसपा एवं लोक दल महागठबंधन में समाहित है। महागठबंधन ने कांग्रेस से अपनी दूरी बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहती थी।

इसलिए भाजपा एवं महागठबंधन का सीधा मुकाबला तय है। वहीं, संघर्ष को त्रिकोण बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने दो योद्धा ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी को शस्त्रों से सुसज्जित कर सूबे में भेज दिया है। उत्तर प्रदेश का चुनाव ही नरेंद्र मोदी के भविष्य का निर्धारण करेगा। यदि भाजपा को पुनः सत्तारूढ़ होना है तो उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतना भाजपा को आवश्यक ही नहीं, अपरिहार्य भी है। महागठबंधन को केवल मोदी नेतृत्व ही भेद पाएगा?  ऐसा प्रश्न राजनीतिक विश्लेषकों के मन में भी है। भाजपा इस महागठबंधन के समक्ष चुनौतियों को कैसे प्रस्तुत करेगी? यह तो समर में उतरने के बाद ही पता चलेगा। किंतु साम दाम दंड भेद की नीति इस समर में देखने को मिलेगी। कुटिलता की पराकाष्ठा चुनाव प्रचार के दौरान तय है। किंतु भाजपा के मैनेजर हर सूरत में महागठबंधन के दलों में वोटरों का स्थानांतरण नहीं होने दिए जाने के प्रयासों में अपनी कूटनीति का सफल प्रयोग कर सकते हैं। किसी भी सूरत में अखिलेश का वोट मायावती को न जाए, और मायावती का वोट अखिलेश को न जाए।

इस दिशा में भाजपा की तैयारी चल रही हैं, ऐसा लगता है। चुनाव को हिंदू बनाम मुस्लिम। जाटव, दलित, यादव, अन्य पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग आदि को हवा देकर अपने पक्ष में चुनाव किए जाने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर सकती है। सपा से बागी शिवपाल सिंह भाजपा के लिए कितने लाभदायक होते हैं, भाजपा इसका प्रयोग करने में भी नहीं चूकेगी। एक ही नीति होगी भाजपा की, वे हर प्रकार से सपा तथा बसपा के वोटों को स्थानांतरण को रोकने के लिए मोदी ब्रह्मास्त्र का भी प्रयोग करेगी, यह भी तय है। मोदी की ताकत से संपूर्ण विपक्ष हताश है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या खेल खेलते हैं, यह समय बताएगा? योगी आदित्यनाथ किसी भी खेल को खेलने में नहीं झिझकेंगे। हिंदुत्व के मुद्दे को तथा एयर स्ट्राइक को पूरी तरीके से इस चुनाव में हावी होने की पूर्ण संभावना है। राहुल गांधी के नेतृत्व को उत्तर प्रदेश में निखारने की कवायद चल रही है। उनकी ‘पप्पू’ छवि को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर पर हो रहा है। राहुल को छोटा भाषण दिए जाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि वह अक्सर ऐसी गलती कर जाते हैं, जहां उत्तर देने में कांग्रेस के प्रवक्ता असहज हो जाते हैं।

शहीद परिवारों में गहरा रोष स्वभाविक है, इस दिशा में जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक कर भारत के जनमानस विशेष तौर पर शहीदों के परिवारों में जो अपनी पैठ बनाई है, उससे इनकार नहीं किया जा सकता। चुनाव में इसका पूरा लाभ भाजपा लेना चाहेगी। इस विषम स्थिति में क्या कांग्रेसी उत्तर प्रदेश में अपनी दमदार उपस्थिति प्रस्तुत करेगी?  सबसे मुख्य बात यह है अथवा यह कहें कि हमारा यह स्पष्ट मानना है कि उत्तर प्रदेश में जिन योद्धाओं को भेजा गया है, वह चुनाव के दौरान कोई खास परिवर्तन कर सकेंगे? ऐसे लगता नही है। महज चुनावी हुंकार से वोट नहीं मिलता है। वोट के लिये जनता से निरन्तर संवाद आवश्यक है। जिसमें कांग्रेस का होम वर्क अधूरा है। प्रोपेगेंडा करके वह यहां से चले जाएंगे। अगर कांग्रेस की स्थिति का सही मूल्यांकन किया जाए तो महागठबंधन अगर रायबरेली और अमेठी में अपने प्रत्याशी खड़े कर दे तो इनका जीतना मुश्किल ही नहीं, असंभव होगा। यह तय है कि उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा तथा महागठबंधन में होगा। भाजपा यदि इस समर में अपने को प्रतिष्ठापित करने में सफल होती है तो संपूर्ण भारतीय राजनीति मोदीमय हो जाएगी।


टैग्स चुनाव 2019 सुभाष ढल महागठबंधन
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध : अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 hours ago

टैरिफ़ पर टैरिफ़ नहीं चलेगा ! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े : आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago