होम / विचार मंच / 2024 में बीजेपी को मिलेगी कड़ी टक्कर: डॉ. प्रवीण तिवारी

2024 में बीजेपी को मिलेगी कड़ी टक्कर: डॉ. प्रवीण तिवारी

निश्चित तौर पर कांग्रेस दो कदम आगे बढ़ती है और क्षेत्रीय दल इसी तरह साथ में खड़े रहते हैं तो एक कड़ी चुनौती आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

डॉ. प्रवीण तिवारी, असिस्टेंट एडिटर, अमर उजाला डिजिटल।

पटना में सभी विपक्षी दलों का महाजुटान एक बड़ी चर्चा का विषय बना रहा। नीतीश कुमार का मजाक कई जगहों पर उड़ाया जा रहा था। कहा जा रहा था कि वह अपनी पार्टी को नहीं संभाल पा रहे हैं और देश के अन्य पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन लोगों को नीतीश कुमार ने तो करारा जवाब दे दिया। आज का दिन उनके लिए बड़ी सफलता लेकर आया। यहां पर एक मंच पर वह कई ऐसे दलों को साथ में लाने में कामयाब हो गए, जिनकी एक दूसरे से पटरी नहीं बैठती है। उदाहरण के लिए ममता बनर्जी, कांग्रेस और केजरीवाल का एक ही बैठक में साथ रहना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम रहा। यह बात अलग है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने दूरी बना ली।

इतनी बातें सभी को पता है लेकिन जब लिखने का मौका मिला तो कुछ अंदर की बातें भी जानी चाहिए। सूत्रों के हवाले से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बिहार में कल लगे पोस्टर्स को लेकर कांग्रेस ने पहले ही नाराजगी जता दी थी। नीतीश कुमार जानते थे कि आम आदमी पार्टी के कुछ लोगों द्वारा कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए पोस्टर के बाद माहौल खराब हो सकता है लिहाजा उन्होंने चीजों को संभाला। कहा यह भी जा रहा है कि केजरीवाल के साथ उनकी पहले एक मीटिंग हुई जिसके बाद यह तय किया गया कि पहले साथ में बैठा जाए फिर दिल्ली के अध्यादेश के विषय में चर्चा की जाए।

दरअसल केजरीवाल को भी अभी विपक्षी एकता की उतनी ही आवश्यकता है जितनी इन विपक्षी दलों को केजरीवाल की। वह दिल्ली को लेकर आए अध्यादेश को राज्यसभा में रोकने  के लिए तमाम दलों से अपने साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे से तो वह पहले भी समय मांग चुके थे। शिकायत भी की कि मुझे समय नहीं दिया जा रहा है। अलबत्ता आज एक बड़ा मौका मिल गया। कांग्रेस अपने पत्ते नहीं खोल रही है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि कांग्रेस सिर्फ आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजेपी को किसी तरह का फायदा नहीं पहुंचाएगी।

लिहाजा कांग्रेस के लिए भी अध्यादेश को लेकर केजरीवाल के साथ खड़ा होना कोई मुसीबत की बात नहीं है। यह भी लग रहा है कि शिमला में होने वाली अगली बैठक के पहले विपक्षी दल अंदर खाने कुछ और बैठक कर सकते हैं और अगले चरण में प्रवेश कर सकते हैं। 2024 को लेकर यदि यह गणित सकारात्मक दिशा में बढ़ता है तो निश्चित तौर पर बीजेपी को एक कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। हां, यह बात अलग है कि 10 ऐसे राज्य भी हैं जहां पर कांग्रेस एकदम से दूसरे तीसरे या सबसे कमजोर पायदान पर पहुंच जाएगी। पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली ,पंजाब यह ऐसे राज्य हैं जहां पर क्षेत्रीय दलों का दबदबा है और कांग्रेस लगातार कमजोर हुई है।

अब यदि यही क्षेत्रीय दल कांग्रेस का साथ देते हैं तो उनके अपने अस्तित्व का क्या होगा यह बड़ा सवाल है। कांग्रेस के पास इन जगहों पर खोने के लिए कुछ नहीं है। कांग्रेस कमजोर हुई अपनी ही नीतियों की वजह से! लिहाजा कांग्रेस भी समझदारी से कदम उठाते हुए फिलहाल 2024 पर अपनी निगाह रख सकती है। निश्चित तौर पर कांग्रेस दो कदम आगे बढ़ती है और क्षेत्रीय दल इसी तरह साथ में खड़े रहते हैं तो एक कड़ी चुनौती आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिल सकती है।

अंत में हमें यह भी याद रखना चाहिए कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जहां पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी टक्कर है। यहां राजस्थान और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपनी योजनाएं बना रही है। इस लिहाज से भी कांग्रेस और आप के साथ में आने को लेकर फिलहाल सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन फिर भी गुजरात का उदाहरण यह बताता है कि केजरीवाल और कांग्रेस आपस में लड़कर बीजेपी का फायदा तो कर सकते हैं अपना कोई फायदा नहीं कर पाएंगे। इतिहास ने बहुत सी बातें विपक्षी दलों को सिखाई हैं। देखने वाली बात होगी इससे सबक लेकर आने वाले समय की रणनीति को कितना सकारात्मक बनाते हैं। निश्चित तौर पर यदि यह रणनीति मूर्त रूप लेती है तो 2024 में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिलने जा रही है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं, लेखक अमर उजाला में कार्यरत हैं)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध : अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

1 hour ago

टैरिफ़ पर टैरिफ़ नहीं चलेगा ! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 hours ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े : आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 hours ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

54 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago