होम / विचार मंच / 'इन दिनों न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला देकर भारतीय मीडिया पर लगाया जा रहा है ये आरोप'

'इन दिनों न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला देकर भारतीय मीडिया पर लगाया जा रहा है ये आरोप'

प्रतिपक्ष अतिवादी संगठनों के लोग ही नहीं मीडिया का एक वर्ग भी भारतीय मीडिया को सत्ता से आतंकित या भक्त होने का आरोप लगाते हैं। इसके लिए भी ‘महान’ न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला ऐसे दिया जाता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

आलोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार ।।

पश्चिम के प्रति मेरा कोई पूर्वाग्रह नहीं रहा, न ही वामपंथी विचारधारा का असर रहा। इसके विपरीत जर्मनी में तीन साल काम किया और भारत में रहकर भी विदेशी मीडिया के लिए कुछ काम करता रहा।  दुनिया के लगभग 40 देशों की यात्रा के अवसर भी मिले और यूरोप-अमेरिका की यात्राएं कई बार की। निकटस्थ परिजन भी उन देशों में हैं। दूसरी तरफ भारत देश की समस्याओं और चुनौतियों को निरंतर देखने समझने और अपना आक्रोश व्यक्त करने में भी कमी नहीं रही। फिर भी वियतनाम युद्ध और अफगानिस्तान में सोवितयत संघ के प्रभुत्व के वर्षों बाद भी अमेरिका की विफलता से अधिक कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में यूरोप तथा अमेरिका की कमजोरियों एवं विफलताओं से यह संतोष करने में गौरव भी महसूस होता है कि भारत बहुत हद तक आत्म निर्भरता की तरफ आगे बढ़ रहा है। इस सन्दर्भ में दुर्भाग्य से पश्चिम के मीडिया को आदर्श और अवतार की तरह समझने वाले वर्ग को अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपियन देशों के टीवी समाचार चैनलों तथा प्रमुख प्रकाशनों की कमजोरियों पर भी थोड़ा ध्यान देना चाहिये।

दूसरे विश्व युद्ध से लेकर भारत में इमरजेंसी के युग और उदार अर्थ व्यवस्था के वर्तमान दौर तक राजनीतिक सत्ताधारी या प्रतिपक्ष एवं प्रबुद्ध वर्ग या पश्चिम की चमक से प्रभावित मध्यम वर्ग का एक हिस्सा विदेशी मीडिया को बहुत महत्वपूर्ण मानता रहा है। आजादी से पहले मजबूरी थी और भारत के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ब्रिटिश हाथों में थे। आजादी के बाद भी उनका असर बना रहा। इमरजेंसी में इंदिरा गांधी ने पश्चिम के प्रमुख मीडिया संस्थानों को पूर्वाग्रह तथा जासूसी के आरोपों में बहार कर दिया। वहीँ भारतीय मीडिया में सेंसर होने से लोग बीबीसी और अन्य विदेशी समाचार स्रोतों पर निर्भर रहने लगे। प्रतिपक्ष की आवाज बनने के कारण जनता पार्टी की 1977 की सरकार से मनमोहन सिंह की सरकार तक पश्चिम के मीडिया तथा भारत के दिल्ली केंद्रित अंग्रेजी मीडिया को जरूरत से ज्यादा अहमियत मिलती रही।

बहरहाल वर्तमान दौर में न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे अमेरिकी प्रकाशन या बीबीसी जैसे पश्चिमी देशों के प्रसारण संस्थान भारत के मीडिया को सत्ता की कठपुतली और लोकतान्त्रिक सरकार द्वारा कोरोना संकट में गरीबों के पलायन में अव्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों गड़बड़ियों, कभी सत्तारूढ़ हिन्दू पार्टी द्वारा मुस्लिमों के साथ ज्यादतियों, जम्मू कश्मीर में 370 हटाने और कुछ नेताओं के नजरबन्द रखने की खबरों और टिप्पणियों को अधिकाधिक उछाल रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि यह सामग्री भी वह यहीं सरकार से असंतुष्ट अथवा नक्सल और अतिवादी संगठनों से संपर्क सहानुभूति रखने वाले कुछ कथित पत्रकारों-अभियानकर्ताओं से जुटाते हैं। फिर वही लोग उन विदेशी मीडिया को उद्धृत करके भारत में उछालते हैं। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सर्वाधिक दुरुपयोग स्वार्थी एवं विदेशी तत्व ही उठाते हैं। भारत में यही लोग कभी यह नहीं देखते कि कोरोना में ब्रिटिश, इटली और अमेरकी  सरकार के निकम्मेपन और स्वास्थ्य सेवाओं की बुरी हालत पर बीबीसी टेलिविजन की वर्ल्ड सर्विस या अमेरिकी मीडिया में कितनी खबरें और प्रतिपक्ष के नेताओं-समाज के ठेकेदारों की कितनी टिप्पणियां आ रही हैं। इन दिनों घर बंदी के आदेशों का पालन करने के कारण मुझे भी सामान्य दिनों से अधिक लगातार ब्रिटिश, अमेरिकी, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान जैसे देशों के अंग्रेजी प्रसारण देखने सुनने का अवसर मिला है।

आश्चर्य तब होता है, जबकि लंदन और ब्रिटेन में कोरोना के भयंकर प्रकोप तथा निरंतर मौत की संख्या बढ़ने के बावजूद पिछले चार दिनों में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस टीवी पर स्पेन, अमेरिका, इटली की खबरों को प्रमुखता मिलती रही और लंदन का हाल संक्षेप में चौथे नंबर पर मिलता रहा। कहने को यह स्वायत्त संस्थान माना जाता है, लेकिन रूस या चीन की सरकारें तो इनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए यहां तक कहती हैं कि विश्व  इनका उपयोग गुप्तचर एजेंसियां करती रही हैं। कुछ अर्से पहले कांग्रेस के कई नेता भी यही आरोप ब्रिटिश-अमेरिकी मीडिया पर लगाते थे, लेकिन अब प्रतिपक्ष में उन्हें भारतीय मीडिया के बजाय पश्चिम का मीडिया अच्छा लगता है।

प्रतिपक्ष अतिवादी संगठनों के लोग ही नहीं मीडिया का एक वर्ग भी भारतीय मीडिया को सत्ता से आतंकित या भक्त होने का आरोप लगाते हैं। इसके लिए भी ‘महान’ न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला ऐसे दिया जाता है मानो वही देव वाणी है। चीन या पाकिस्तान में भारत विरोधी प्रचार को भी महत्व देने में संकोच नहीं किया जाता। कश्मीर को आजाद करने या नक्सलियों को सही ठहराने वाली लेखिका या पत्रकार को गद्दार न सही गलत कहने में भी मीडिया के एक प्रबुद्ध वर्ग को कष्ट होता है। इससे जुड़ा अहम मदद यह है कि क्या दिल्ली का अंग्रेजी मीडिया ही असली भारत की छवि दे सकता है। क्या लोकमत, मलयाला मनोरमा, सन्देश, इनाडु, कन्नड़ प्रभा, पंजाब केसरी, भास्कर, असम का पूर्वोदय, आनंद बाजार पत्रिका जैसे अखबार या भारतीय भाषाओँ के टीवी चैनल गंभीरता से जन समस्याओं को उठाकर केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखी टिप्पणियां नहीं देते। यदि कोई गहराई से तथ्यों का अध्ययन करे, तो यह साबित होगा कि उन्होंने अधिक धारदार, खोजपूर्ण एवं निर्भीक पत्रकारिता की है।

मीडिया के पुरस्कारों की चयन समितियों में कई वर्षों से जुड़े होने के कारण और विभिन्न क्षेत्रों के सम्पादकों, पत्रकारों से संपर्क रहने से मुझे यही महसूस होता है कि वहां दिल्ली से अधिक कठिनाइयों और दबाव के बावजूद अधिक अच्छा काम हो रहा है। लेकिन क्या आपने देखा है दिल्ली का राष्ट्रीय मीडिया कहलाने वाले अंग्रेजी मीडिया ने ईमानदारी से उनके काम का श्रेय देते हुए महत्व दिया है। सरकारों के विज्ञापन का अधिकांश हिस्सा दिल्ली को मिल जाता है और सम्पूर्ण भारतीय भाषाओँ के मीडिया को चालीस प्रतिशत से कम हिस्सा मिलता है। यहां भी मुझे अमेरिका के स्थानीय क्षेत्रीय अखबारों की तारीफ करना आनश्यक लगता है। न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन से दूर उत्तर कॉर्लिना या केलिफोर्निया के अखबारों ने अश्वेतों तथा हिस्पैनिक लोगों की समस्याओं को उठाने, उनके अधिकार सुविधाएं दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हाल के महीनों में चीन से कोरोना की महामारी फैलने पर भारत या पश्चिमी मीडिया ने बहुत कुछ लिखा, दिखाया, लेकिन चीन या रूस ने बहुत नियंत्रण के साथ सूचनाएं आगे जाने दी। फिर भी यदि चीन या पाकिस्तान में भारत विरोधी कुछ बाते मीडिया में सामने आई तो भारतीय अभियानकर्ता उसे जोर शोर से उठाने लगते हैं। आखिरकार आजादी के 73 साल बाद भी विदेशी सामान की तरह विदेशी मीडिया को श्रेष्ठ मानकर गुलामी मानसिकता का परिचय देते रहेंगे। लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब केवल बुराई देखना नहीं उसमें सुधार के लिए हरेक को अपना योगदान देने का है।


टैग्स विदेशी मीडिया आलोक मेहता बीबीसी न्यूयॉर्क टाइम्स भारतीय मीडिया
सम्बंधित खबरें

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध : अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

8 minutes ago

टैरिफ़ पर टैरिफ़ नहीं चलेगा ! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

13 minutes ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े : आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

24 minutes ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

2 days ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago