होम / विचार मंच / ‘SC के फैसले पर सटीक बैठती है अंग्रेजी की ये कहावत’

‘SC के फैसले पर सटीक बैठती है अंग्रेजी की ये कहावत’

सच तो यही है कि इस समय देश में शांति और भाईचारा बनाये रखना ही हम देशवासियों का कर्तव्य है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

निर्मलेंदु, वरिष्ठ पत्रकार।।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला। विवादित जमीन का मालिकाना हक रामलला विराजमान को, मस्जिद के लिए दी जाएगी दूसरी जगह। मेरी नजर में यह एक उत्तम और ऐतिहासिक फैसला जरूर है, लेकिन मुस्लिम पक्ष फैसले से संतुष्ट नहीं है। हालांकि ऐसी स्थिति में भी उन्होंने देशवासियों से अपील की कि पूरा देश शांति बनाये रखे। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला मील का पत्थर है, शांति व सद्भाव बनाए रखें।

जी हां, देर आयद दुरुस्त आयद, अंग्रेजी में कहते हैं कि इज बेटर लेट, दैन एवर, यानी फैसला देर से जरूर आया, लेकिन दुरुस्त फैसला है यह। स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। पीएम ने यह भी कहा कि फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, अरविंद केजरीवाल और कुछ लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

कवि गुरु रबींद्रनाथ टैगोर ने कहा था कि तथ्य कई हो सकते हैं, लेकिन सत्य एक ही है और वह सत्य आज लोगों के सामने है। टैगोर ने यह भी कहा था कि जो अपना है, वह मिलकर ही रहेगा। अपना था, इसीलिए मिल गया। विदुर नीति में यह बात कही गयी है कि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान है, वह समाधान निकाल ही लेता है। हमारे सुप्रीम कोर्ट के विचारकों के पास ज्ञान है, इसलिए उन्होंने समाधान निकाल ही लिया है। विदुर ने यह भी कहा था कि यदि बगैर किसी संघर्ष के आपको कोई चीज मिल जाती है, तो उसकी कीमत आपको समझ में नहीं आती है। वहीं, अगर आप अपने जीवन में किसी चीज को कड़ी मेहनत के बाद प्राप्त करते हैं, यानी उसे प्राप्त करने में बीस-तीस साल भी लग जाएं, तो उसका एक अलग ही महत्व आपके जीवन में होता है।

बापू यानी महात्मा गांधी ने कहा था, ‘आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है, यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।’ गांधीजी ने यह भी कहा था कि विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए, क्योंकि जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता हैं। जी हां, यहां भी विश्वास को तर्क के साथ तौला गया और इसीलिए वह विश्वास मरा नहीं। फैसला आया और ऐसा फैसला आया कि जिसकी कोई काट ही नहीं है। तर्क, कुतर्क और बोलवचन फेल हो गये और एक नया विश्वास पैदा हो गया, जो कि अटूट है, अकाट्य है, अमूल्य है और निश्छल है।

अब आइए जानते हैं कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने क्या कहा था? उन्होंने कहा था कि सबसे अनमोल धन है विद्या, क्योंकि इसके आने मात्र से ही सिर्फ अपना ही नहीं, अपितु पूरे समाज का कल्याण होता है। आज सुप्रीम कोर्ट के जजों ने यह साबित कर दिया कि उन्होंने सही विद्या हासिल की है। उन्होंने अपने इस निर्णय से पूरे समाज का कल्याण कर दिया। जी हां, समाज का कल्याण कर दिया है। इंसाफ के मंदिर के वे पांचों जज हीरो बन गये हैं। यह फैसला नहीं, एक नजीर, एक मिसाल है न्याय के मंदिर का। हमें सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का मिल-जुलकर सम्मान व आदर करना चाहिए।

सच तो यही है कि इस समय देश में शांति और भाईचारा बनाये रखना ही हम देशवासियों का कर्तव्य है। हमें अफवाहों से भी सावधान व सजग रहना होगा। इस समय हमें किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। अमन-चैन, शांति, आपसी भाईचारा, सद्भाव व सौहार्द हम बनाए रखेंगे, तो कोई भी हमारा नुकसान नहीं कर पाएगा। आज नफरत व वैमनस्य को परास्त करने का समय आ गया है।

हालांकि मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने कहा, ‘हम फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, कुछ गलत तथ्य पेश किए गए, हम उनकी जांच करेंगे।’ साथ ही उन लोगों ने यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला है, इसलिए हम उसका सम्मान करते हैं। पूरे देश को शांति बनाए रखनी चाहिए। मुस्लिम पक्ष के एक वकील ने कहा, ‘फैसला हमें बाबरी मस्जिद नहीं देता, जो हमारे हिसाब से गलत है।‘ मुस्लिम पक्ष के दूसरे वकील ने कहा, ‘हमारे लिए पांच एकड़ जमीन के कोई मायने नहीं हैं। हम फैसले से जरा भी संतुष्ट नहीं हैं।‘ हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स सुप्रीम कोर्ट निर्मलेंदु अयोध्या मामला सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 day ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

23 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 day ago