होम / टीवी / अपनी बकाया रकम के लिए ZEE ग्रुप ने अब यहां दी ‘दस्तक’

अपनी बकाया रकम के लिए ZEE ग्रुप ने अब यहां दी ‘दस्तक’

टीवी ब्रॉडकास्टर की याचिका पर इस मामले में अब 12 मार्च को सुनवाई होगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी ब्रॉडकास्टर 'जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने फिलहाल बंद हो चुके ‘डायरेक्ट टू होम’ (डीटीएच) ऑपरेटर ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ (Independent TV) से बकाया राशि की वसूली के लिए दूरसंचार विवाद निपटान एवं अपीलीय ट्रिब्यूनल (TDSAT) में गुहार लगाई है।

ब्रॉडकास्टर ने ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ पर बकाया रकम की वसूली के लिए ‘TDSAT’ से दिशा निर्देश देने की मांग की है। ‘ZEEL’ की याचिका पर ट्रिब्यूनल ने ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ को नोटिस जारी कर पांच हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले में अब 12 मार्च को सुनवाई होगी। ट्रिब्यूनल का यह भी कहना है कि ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ के लिए ‘ZEEL’ से मुलाकात कर मामले को सुलझाने का विकल्प खुला हुआ है। वहीं उसका यह भी कहना है कि इस मामले में अंतरिम प्रार्थना को नोटिस अवधि पूरा होने के बाद स्वीकार किया जाएगा।

गौरतलब है कि ‘इंडियाकास्ट मीडिया’ (IndiaCast Media) के बकाया 3.56 करोड़ रुपए का भुगतान करने में विफल रहने के कारण ट्रिब्यूनल ने हाल ही में ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ की खिंचाई की थी। ट्रिब्यूनल ने कंपनी को तीन हफ्ते का समय दिया है, जिसमें उसे एक शपथ पत्र के द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में अपनी संपत्ति की पूरी लिस्ट भरकर देनी होगी। इसके साथ ही ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ को सुनवाई की अगली तिथि तक बकाया राशि के भुगतान के लिए कदम उठाने को कहा गया है, अन्यथा इस बारे में उचित फैसला लिया जाएगा। इस मामले में चार फरवरी को सुनवाई होगी।  

बता दें कि जुलाई में ‘टेलिकॉम रेगुलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (TRAI) ने ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ को ट्राई के नए नियमों का अनुपालन करने और छह प्रमुख मुद्दों पर पिछले छह महीने की सूचना पांच दिनों के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ ने पिछले साल हजारों सबस्क्राइबर्स को झटका देते हुए इसे बंद कर दिया था। लंबे समय तक सेवा बाधित होने के बाद ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने भी ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ के डीटीएच लाइसेंस के अंतरिम नवीनीकरण (interim renewal) को निलंबित कर दिया था। ब्रॉडकास्टर्स के अलावा कई सबस्क्राइबर्स भी ‘इंडिपेंडेंट टीवी’ से अपनी रकम वापस मांग रहे हैं। इस डीटीएच ऑपरेटर ने ‘MIB’ को आश्वासन दिया है कि वह सबस्क्राइबर्स को उनका पैसा लौटा देगा।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड इंडिपेंडेंट टीवी टीडीसैट
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago