होम / टीवी / ZEE के R.I.S.E इवेंट ने बेंगलुरु में दिखाई कंटेंट, डेटा और डिस्ट्रिब्यूशन की ताकत

ZEE के R.I.S.E इवेंट ने बेंगलुरु में दिखाई कंटेंट, डेटा और डिस्ट्रिब्यूशन की ताकत

देश की अग्रणी एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने अपने मल्टी-सिटी फ्लैगशिप इनिशिएटिव R.I.S.E की बेंगलुरु में प्रभावशाली अगली कड़ी पेश की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

देश की अग्रणी एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने अपने मल्टी-सिटी फ्लैगशिप इनिशिएटिव R.I.S.E की बेंगलुरु में प्रभावशाली अगली कड़ी पेश की। मुंबई में भव्य लॉन्च और दिल्ली में शानदार प्रतिक्रिया के बाद, इस बार बेंगलुरु संस्करण ने भारत के कुछ सबसे प्रगतिशील ब्रैंड मार्केटर्स, ग्रोथ-स्टेज बिजनेस और रिटेल इनोवेटर्स को एक साथ लाकर मंच प्रदान किया।

इवेंट का स्वरूप पहले के मुंबई और दिल्ली संस्करण जैसा ही था- आकर्षक कीनोट सेशन्स, विशेष रूप से डिजाइन किए गए अनुभव, और गहन चर्चाएं। इनका केंद्रबिंदु था यह दिखाना कि किस तरह ZEE का फुल-फनल ऐडवर्टाइजिंग इकोसिस्टम भारत भर में ब्रैंड्स को स्केल करने में मदद कर रहा है। इस इकोसिस्टम में जी के 50 से अधिक चैनलों का पोर्टफोलियो, OTT प्लेटफॉर्म ZEE5, यूट्यूब नेटवर्क, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, रीजनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और एक देशव्यापी इन्फ्लुएंसर नेटवर्क शामिल हैं, जो एकीकृत रूप से ब्रैंड्स को बड़े स्तर पर समाधान उपलब्ध कराते हैं।

इस संपूर्ण पेशकश को मजबूत बनाता है ZEE का टेक-फर्स्ट अप्रोच, जो कंटेंट निर्माण को नई तकनीकों से जोड़कर ऐसे अवसर तलाशता है जो वैल्यू ड्रिवन हों। इसका मकसद है टार्गेटिंग को और बेहतर बनाना, कंज्यूमर एक्सपीरियंस को निखारना और ब्रैंड्स को ऐसी कहानियों के जरिए ठोस नतीजे देने में सक्षम बनाना जिनका असर नापा जा सके।

इवेंट के मौके पर जी एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा, “बेंगलुरु डिजिटल-फर्स्ट बिजनेस और मार्केटर्स का गढ़ है, जहां इनोवेशन और स्केल का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। R.I.S.E के जरिए हमारा उद्देश्य है ब्रैंड्स को प्रभावशाली स्टोरीटेलिंग के माध्यम से असली बिजनेस ग्रोथ में मदद करना। हमारा बल है- कंटेंट, डेटा और डिस्ट्रीब्यूशन की ताकत को एक साथ लाकर एक इंटीग्रेटेड ग्रोथ इंजन बनाना।”

R.I.S.E को ZEEL ने एक प्रमुख इनिशिएटिव के रूप में तैयार किया है, जो इन चार मूलभूत स्तंभों पर आधारित है: Results | Integration | Strategy | Engagement। जी का उद्देश्य है वैल्यू-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग के जरिए विश्वास अर्जित करना और बिजनेस को ऐसे उपकरण उपलब्ध कराना जो मीडिया को मापनीय विकास में तब्दील कर सकें। यह प्लेटफॉर्म भारत की मार्केटिंग, मीडिया और निवेश समुदाय को एक मंच पर लाने के लिए बनाया गया है- जहां अनुभवी ब्रैंड बिल्डर्स, वरिष्ठ मार्केटर्स, रिटेल क्लाइंट्स, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, डिजिटल बिजनेस और छोटे उद्यम मिलकर नए जमाने के बाजार में स्केल, इनोवेशन और ग्रोथ की तलाश करते हैं।

बेंगलुरु में इस संस्करण की सफलता के बाद, R.I.S.E की अगली कड़ियां चेन्नई और कोलकाता में आयोजित की जाएंगी। जी का उद्देश्य है भारत के प्रमुख विकास बाजारों में ब्रैंड्स को सशक्त बनाना और उन्हें टिकाऊ वृद्धि के रास्ते पर ले जाना।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago