होम / टीवी / ZEE UK को मिला 'मीडिया ब्रैंड ऑफ द ईयर 2025' का खिताब

ZEE UK को मिला 'मीडिया ब्रैंड ऑफ द ईयर 2025' का खिताब

Zee Entertainment UK ने ब्रिटिश एशियन मीडिया अवॉर्ड्स में मीडिया ब्रैंड ऑफ द ईयर 2025 का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

Zee Entertainment UK ने ब्रिटिश एशियन मीडिया अवॉर्ड्स में मीडिया ब्रैंड ऑफ द ईयर 2025 का प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। यह सम्मान ब्रिटेन में ZEE की मजबूत उपस्थिति और दर्शकों के साथ गहरे जुड़ाव का प्रमाण है। इस पुरस्कार के जरिए ZEE की उल्लेखनीय वृद्धि, बढ़ती पहचान और लोकप्रियता को मान्यता दी गई, जो केवल एशियाई प्रवासी समुदाय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मुख्यधारा के दर्शकों के बीच भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

2024 में Zee Entertainment ने रणनीतिक रूप से अपने मीडिया प्रभाव को कई गुना बढ़ाया। एक सीमित संख्या में टीवी चैनलों और स्ट्रीमिंग ऐप्स से आगे बढ़ते हुए, Zee ने नए चैनलों के लॉन्च, प्रभावशाली ब्रैंड कैंपेन और राष्ट्रीय स्तर पर रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से अपने नेटवर्क का विस्तार किया। इस प्रयास ने ZEE को UK में सबसे प्रमुख मीडिया ब्रैंड के रूप में स्थापित किया।

ZEE की सफलता के केंद्र में इसके लंबे समय से चले आ रहे Zee TV और Zee Cinema चैनल हैं। इसके अलावा, पिछले साल लॉन्च किया गया Zee One UK, जो भारतीय कंटेंट को पूरी तरह से अंग्रेजी में डब करके प्रस्तुत करने वाला UK का पहला चैनल है, ने सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़ते हुए अंग्रेजी-भाषी दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, Zee ने UK में पहला पंजाबी GEC चैनल Zee Punjabi लॉन्च किया, जिसने 700,000 पंजाबी प्रवासी दर्शकों से जुड़ाव बढ़ाया और इसे Sky और Virgin Media जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया।

Zee Entertainment ने अपनी यूरोपीय उपस्थिति को भी व्यापक रूप से बढ़ाया। 2024 में Zee One के कई स्थानीय संस्करण लॉन्च किए गए, जिनमें Zee One Germany (जो जर्मनी, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में जर्मन-भाषी दर्शकों को टारगेट करता है) और Zee One France (जो फ्रांस, बेल्जियम और लक्जमबर्ग के दर्शकों को सेवा प्रदान करता है) शामिल हैं। ये चैनल बॉलीवुड फिल्मों और भारतीय टेलीविजन शोज को स्थानीय भाषाओं में डब करके प्रस्तुत करते हैं, जिससे दक्षिण एशियाई मनोरंजन को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

Zee Entertainment ने अपनी पहुंच को और अधिक बढ़ाने के लिए Samsung TV Plus के साथ साझेदारी कर "&TV" लॉन्च किया। बॉलीवुड प्रेमियों से लेकर पंजाबी परिवारों तक के लिए अलग-अलग दर्शकों को ध्यान में रखते हुए Zee ने अपने कंटेंट को विविधतापूर्ण बनाया है, जो इसके दर्शकों की रुचि और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ZEE ने UK की शीर्ष मीडिया सेल्स और मार्केटिंग एजेंसियों के साथ मिलकर व्यापक ब्रैंडिंग कैंपेन चलाए, जिससे इसकी दृश्यता (visibility) को जबरदस्त बढ़ावा मिला। ये कैंपेन बिलबोर्ड, रेलवे स्टेशनों और पिकाडिली सर्कस जैसी हाई-प्रोफाइल लोकेशन्स पर चलाए गए। इसके अलावा, सभी प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर डिजिटल कैंपेन ने Zee चैनल ब्रैंड्स की उपस्थिति को और मजबूत किया, जिससे दर्शकों की निरंतर भागीदारी बनी रही।

ZEE UK की इस उपलब्धि पर Zee Entertainment Europe की टेरेटरी हेड पारुल गोयल ने कहा, "मीडिया ब्रैंड ऑफ द ईयर 2025 का सम्मान पाकर हम बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह पुरस्कार हमारे उस अटूट संकल्प को दर्शाता है, जिसके तहत हम उच्च-गुणवत्ता वाला और विविधतापूर्ण कंटेंट पेश कर रहे हैं, जो UK और यूरोप के दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ता है। हम अपने ऑफरिंग्स का लगातार विस्तार करते रहेंगे और दक्षिण एशियाई मनोरंजन के प्रमुख प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेंगे।"


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

8 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago