होम / टीवी / Zee न्यूज ने BARC पर फिर जताया भरोसा, रेटिंग की दौड़ में हुआ शामिल

Zee न्यूज ने BARC पर फिर जताया भरोसा, रेटिंग की दौड़ में हुआ शामिल

लंबे अंतराल के बाद 'जी न्यूज' (Zee News) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (BARC) में वापसी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

लंबे अंतराल के बाद 'जी न्यूज' (Zee News) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया (BARC) में वापसी की है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने पुष्टि की है कि चैनल ने 18 सितंबर से सेवा फिर से शुरू कर दी है और इसका पहला रोलिंग डेटा कल यानी गुरुवार को पब्लिश किया गया था।

हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' द्वारा संपर्क किए जाने पर जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन ने पुष्टि करते हुए कहा, "हां, हम BARC में वापस आ गए हैं।"

'जी भारत' (Zee Bharat) ने भी BARC पर वापसी कर ली है। गुरुवार को जारी किए गए डेटा में सितंबर 2022 के बाद पहली बार जी के नंबर्स दिखाई दिए।

इंडस्ट्री के सूत्रों ने संकेत दिया कि एनडीटीवी और न्यूज एक्स सहित अन्य प्रमुख चैनल, जो पिछले साल रेटिंग प्रणाली से बाहर हो गए थे, उनकी भी रेटिंग साल के अंत से पहले फिर से शुरू होने की संभावना है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक वरिष्ठ व्यक्ति ने कहा कि इससे पुष्टि होती है कि रेटिंग प्रणाली न केवल विश्वसनीय है, बल्कि चैनल्स के लिए जरूरी भी है। घाटा झेलने के बाद, चैनल ने वापसी करने का फैसला किया और अपने नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अच्छा प्रदर्शन किया है।

जी मीडिया, जो 10 भाषाओं में 14 नेशनल व रीजनल चैनल चलाता है, सितंबर 2022 में BARC से बाहर हो गया था।

कंपनी ने BARC को एक पत्र भेजकर सेवा सदस्यता से बाहर निकलने के निर्णय लिया था, क्योंकि तब उसने डेटा के साथ समस्याओं का दावा किया था।

सूत्रों ने दावा किया कि BARC से बाहर निकलने के बाद जी न्यूज चैनलों को विज्ञापन में घाटा हो रहा है। कई विज्ञापनदाता चैनल से दूर रह रहे थे, क्योंकि उनके पास इसके दर्शकों के प्रदर्शन को ऑडिट करने का कोई तरीका नहीं था। 

इससे पहले सितंबर 2022 में, न्यूज ब्रॉडकास्टर ने लैंडिंग पेज के मुद्दे को इतना कठोर कदम उठाने का कारण बताते हुए टीवी दर्शकों के मापने की प्रणाली से हाथ खींच लिया था। 

ZMCL ने तब कहा था कि वह लैंडिंग पेज के मुद्दे के संबंध में सुधारात्मक उपाय करने के लिए BARC इंडिया से लगातार अनुरोध कर रहा था। न्यूज ब्रॉडकास्टर ने कहा था कि लैंडिंग पेज डेटा को अंतिम दर्शकों की संख्या में शामिल नहीं किया जाना चाहिए और दर्शकों की गणना की अवधि को 2 मिनट तक बढ़ाया जाना चाहिए।


टैग्स जी न्यूज ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago