होम / टीवी / ‘जी न्यूज’ में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह का कद बढ़ा, बने नए आउटपुट हेड

‘जी न्यूज’ में वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह का कद बढ़ा, बने नए आउटपुट हेड

मूल रूप से देवरिया के रहने वाले सुबोध सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। फिलहाल वह करीब दो साल से यहां सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने वरिष्ठ पत्रकार सुबोध सिंह को प्रमोशन का तोहफा देते हुए उन्हें ‘जी न्यूज’ (Zee News) का नया आउटपुट हेड नियुक्त किया है। फिलहाल वह करीब दो साल से यहां सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सुबोध सिंह को मीडिया में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। वह कई न्यूज चैनल्स की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।

सुबोध सिंह ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1999 में ‘जी न्यूज’ से ही की थी। इसके बाद वह यहां से अलविदा बोलकर ‘सहारा’ से जुड़ गए और उसकी लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे। इसके बाद यहां से वह ‘आजतक’ चले गए और करीब 17 साल तक वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई।

बाद में वर्ष 2019 में ‘आजतक’ से अलग होकर वह दोबारा ‘जी न्यूज’ आ गए और करीब दो साल तक यहां कार्यरत रहे। फिर वह टाइम्स समूह में चले गए और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे और एक साल बाद फिर ‘जी न्यूज’ आ गए। ‘जी न्यूज’ के साथ उनकी यह तीसरी पारी है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुबोध सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

बता दें कि इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार अरुण नौटियाल ‘जी न्यूज’ में आउटपुट हेड के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


टैग्स जी न्यूज जी मीडिया अरुण नौटियाल आउटपुट हेड कपिल भारद्वाज सुबोध सिंह दीपक सिंह
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

14 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago