होम / टीवी / पाकिस्तान की आतंकी फैक्ट्री से सुधीर चौधरी के लिए आया धमकी भरा संदेश, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान की आतंकी फैक्ट्री से सुधीर चौधरी के लिए आया धमकी भरा संदेश, जानें पूरा मामला

2021 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन किसी ने ये उम्मीद नहीं की थी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

2021 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन किसी ने ये उम्मीद नहीं की थी कि पाकिस्तान जैसा देश क्रिकेट में भी अपनी गंदी सोच और राजनीति को ले आएगा। दरअसल टीम के हारने के बाद सब खिलाड़ियों को आलोचना का शिकार होना पड़ा, लेकिन एक सुनियोजित तरीके से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ ट्वीट हुए और बाद में उन्ही ट्वीट को आधार बनाकर देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर प्रहार करने की कोशिश की गयी।

वहीं, इस पूरी साजिश का ‘जी न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने अपने प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ में खुलासा किया। इस शो में बताया गया कि मोहम्मद शमी की ट्रोलिंग बिल्कुल फर्जी थी और इसे पाकिस्तान में बैठे कुछ खास लोगों ने करवाया था ताकि भारत में मौजूद टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य इस फर्जी ट्रोलिंग से एक बहुत बड़ी खबर बना दें और फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम किया जा सके।

दरअसल, पाकिस्तानियों द्वारा करायी जाने वाली ट्रोलिंग पर किसी का ध्यान भी नहीं जाता, यदि उसे यहां के कुछ लोगों ने बड़ा न बना दिया होता। लगभग हर बड़े सेलिब्रिटी ने शमी के समर्थन में ट्वीट करना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही सुधीर चौधरी ने पाकिस्तान को एक्सपोज किया, तो उन्हें धमकी भरे संदेश और कॉल आने लगे।

आज एक ऐसी ही वॉयस क्लिप को उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, शमी के खुलासे के बाद पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्री से हमारे लिए नया संदेश आया है। पाकिस्तान को अब धमकी देने वालों की एक अलग टीम बना लेनी चाहिए।

इस क्लिप को अगर आप सुने तो इसमें सुधीर चौधरी को ना सिर्फ डराने की कोशिश की गयी है, बल्कि पीएम मोदी और सुधीर चौधरी के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब सुधीर चौधरी को पाकिस्तान से धमकी मिली है। इससे भी पहले कई मुद्दों पर उन्होंने आतंक और आतंक के साथ पाक के रिश्ते को बेनकाब किया है।


टैग्स जी न्यूज चैनल पाकिस्तान सुधीर चौधरी डीएनए
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago