होम / टीवी / बिना रुकावट के दर्शक देख सकें चैनल, इसके लिए ZEE मीडिया ने उठाया ये कदम
बिना रुकावट के दर्शक देख सकें चैनल, इसके लिए ZEE मीडिया ने उठाया ये कदम
यह समय किसी युद्ध से कम नहीं है, क्योंकि पूरी दुनिया एक वैश्विक महामारी से जूझ रही है। दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
यह समय किसी युद्ध से कम नहीं है, क्योंकि पूरी दुनिया एक वैश्विक महामारी से जूझ रही है। दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत भी कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। इस वायरस को और अधिक फैलने से रोकने के लिए सभी ऐहतियादी कदम उठाए जा रहे हैं।
एक सौ तीस करोड़ से भी अधिक आबादी वाला इस देश में फैलते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी तालाबंदी (नेशनल लॉकडाउन) के तहत लाखों लोग अपने घरों तक सीमित होकर रह गए हैं और ऐसे में विभिन्न प्लेटफार्म्स पर कंटेंट की मांग और अधिक बढ़ गई है। ऐसे में, दर्शकों के पसंदीदा न्यूज प्रोग्राम्स को बिना किसी रुकावट के उन तक पहुंचाना अब पहले से और ज्यादा जरूरी हो गया है।
ऐसे समय में, जी मीडिया (ZMCL) डायरेक्ट-टू-होम प्लेटफॉर्म्स, मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स और केबल ऑपरेटर्स का समर्थन करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का नेतृत्व कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दर्शकों को लॉकडाउन के दौरान बिना रुकावट के सेवाएं मिलती रहें।
लिहाजा, जी मीडिया अपने विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म्स के जरिए दर्शकों को आसानी से रिचार्ज करने में मदद मिल सके, इसके लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। ZMCL ग्रुप ने इसके लिए अपने अग्रणी चैनल्स ‘जी न्यूज’, ‘जी हिन्दुस्तान’ और रीजनल चैनल्स ‘जी24 तास’ (मराठी), ‘जी24 घंटा’ (बांग्ला), ‘जी24 कलक’ (गुजराती), ‘जी पंजाब-हरियाणा-हिमाचल’ (पंजाबी), ‘जी ओडिशा (ओडिया) ‘जी मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़’, ‘जी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड’, ‘जी बिहार-झारखंड’, ‘जी राजस्थान’ में प्रोमो और सूचनात्मक पट्टी चला रहा है, ताकि दर्शक अपने पसंदीदा कंटेंट बिना रुकावट देखने के लिए डीटीएच या फिर केबल सर्विस को आसानी से रिचार्ज कर सकें।
इन प्रोमो में समर्पित वेबसाइट्स या ऐप के माध्यम से रिचार्ज करने के आसान तरीकों की जानकारी शामिल है और अपने निकटतम ऑपरेटर्स से कैसे संपर्क कर सकते हैं इसके बारे में भी बताया गया है
गौरतलब है कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में, ZMCL इस वैश्विक प्रकोप से लड़ने के लिए अपनी भूमिका निभा रहा है और अपने दर्शकों को सुरक्षित घर में रहने और केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है।
टैग्स जी मीडिया