होम / टीवी / ‘जी मीडिया’ से जुड़े वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
‘जी मीडिया’ से जुड़े वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी, निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
जाने-माने चुनाव विश्लेषक और वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
जाने-माने चुनाव विश्लेषक और वरिष्ठ टीवी पत्रकार प्रदीप भंडारी के बारे में खबर है कि उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक उन्होंने यहां पर बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया है। सूत्रों की मानें तो वह यहां प्राइम टाइम शो के अलावा चुनावी प्रोग्रामिंग पर भी काम करेंगे। हालांकि, प्रदीप भंडारी यहां कौन से शो करेंगे, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
इंडिपेंडेंट ग्लोबल ऑनग्राउंड पब्लिक ओपिनियन टेक्नोलॉजी कंपनी ‘जन की बात’ (Jan ki Baat) के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर प्रदीप भंडारी इससे पहले ‘आईटीवी’ (iTV) नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (नेशनल) में बतौर न्यूज डायरेक्टर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
अपने करियर में 25 से अधिक भारतीय चुनावों की सटीक भविष्यवाणी करने के साथ-साथ प्रदीप भंडारी ‘इंडिया न्यूज’ पर प्राइम टाइम शो ‘जनता का मुकदमा’ होस्ट कर चुके हैं। प्रदीप भंडारी पूर्व में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने से लेकर बंगाल में हुई हिंसा से जुड़े तमाम बड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं।
उन्होंने चुनाव को लेकर एक किताब ‘मोदी विजयगाथा’ (Modi Vijayagatha) 2019 भी लिखी है। कुछ महीनों पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी इस किताब की प्रति भेंट भी की थी। समाचार4मीडिया की ओर से प्रदीप भंडारी को उनके नए सफर के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया न्यूज जी न्यूज रिपब्लिक भारत आईटीवी नेटवर्क सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर प्रदीप भंडारी सीनियर न्यूज एंकर