होम / टीवी / Zee मीडिया का ये नया चैनल लॉन्च, CM अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
Zee मीडिया का ये नया चैनल लॉन्च, CM अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संगठन जी मीडिया ग्रुप (Zee Media Group) ने रविवार को अपना एक नया स्पेशल चैनल लॉन्च कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सीएम अरविंद केजरीवाल ने चैनल का उद्घाटन करते हुए जी मीडिया की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मीडिया को पॉजिटिव खबरें दिखानी चाहिए, उन्होंने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह जनता के मुद्दों को दिखाए, जो जनता के मुद्दों को दिखाता है उनको टीआरपी अपने आप मिलती है। बकौल केजरीवाल, चैनलों को विरोधियों की चिंता नहीं करनी चाहिए।
ज़ी ग्रुप का नया चैनल #ZeeDNHNews हुआ लॉंच, लॉंचिंग कार्यक्रम कई दिग्गज करेंगे शिरक़त, जुड़े रहिए आज दिनभर हमारे साथ#ApnaChannel #ZeeDNHNews
— Zee Delhi-NCR Haryana (@ZeeDNHNews) April 10, 2022
Watch FB Live https://t.co/niT3OtzLJK
नेटवर्क का दावा है कि यह चैनल एक लाइव टीवी फॉर्मेट में चलाया जाएगा, जिसे संबंधित वेबसाइट्स में एम्बेड किया जा सकता है। चैनल अपने आप यू-ट्यूब (YouTube) और OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएगा।
नेटवर्क के मुताबिक, इस चैनल को लॉन्च करने का मकसद दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा की खबरों को विस्तार से लोगों तक पहुंचाना है। हालांकि कुछ चैनल पहले से मौजूद हैं जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर ध्यान केंद्रित करते हैं, लेकिन यह जी मीडिया का पहला चैनल होगा, जो विशेष रूप से दिल्ली/एनसीआर/गुरुग्राम क्षेत्र में खबरों पर ध्यान केंद्रित करने वाला है।
बता दें कि एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने देश को जी मीडिया का दिल्ली एनसीआर हरियाणा न्यूज चैनल समर्पित किया। साथ ही लोगों से खबरों को बेहतर करने के सुझाव मांगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नए स्टूडियो से चैनल का आगाज किया। जी दिल्ली एनसीआर न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।
टैग्स चैनल जी मीडिया अरविंद केजरीवाल जी ग्रुप जी दिल्ली एनसीआर हरियाणा दिल्ली सीएम