होम / टीवी / ZEE एंटरटेनमेंट ने की 70 से ज्यादा एम्प्लॉयीज की छंटनी!

ZEE एंटरटेनमेंट ने की 70 से ज्यादा एम्प्लॉयीज की छंटनी!

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises Ltd) ने पिछले कुछ हफ्तों में देशभर से 70 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises Ltd) ने पिछले कुछ हफ्तों में देशभर से 70 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है। कुछ स्रोतों ने जो संकेत दिया है, उसके मुताबिक यह संख्या 100 से भी अधिक हो सकती है। माना जा रहा है कि जिन लोगों की छंटनी की गई है, इनमें से अधिकांश सेल्स टीम से थे।

एक विश्वसनीय स्रोत ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, 50-60 लोगों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि कंपनी अपनी टीम का आकार घटा रही है। साथ ही यह भी जानकारी दी कि मैनेजमेंट द्वारा लिया गया ये फैसला कॉस्ट कटिंग का हिस्सा नहीं है, बल्कि एम्प्लॉयीज के साल के अंत के आकलन के तहत लिया गया है और यह कंपनी द्वारा खुद को एलाइन करने के तहत लिया गया एक रणनीतिक कदम है।

अपनी ZEE 4.0 स्ट्रैटजी के तहत पिछले साल ऑर्गनाइजेशन ने अपनी टीम को पुनर्गठित किया था। इस बदलाव के दौरान राहुल जौहरी को साउथ एशिया में बिजनेस का प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया था। इसके बाद, पिछले महीने राजीव बख्शी को कंपनी का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (रेवेन्यू) नियुक्त किया गया था। फिर कंपनी ने अशोक नम्बूदरी को अपनी उच्चस्तरीय टीम में इंटरनेशनल बिजनेस का चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया था।

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ने आधिकारिक टिप्पणी के लिए ZEEL से संपर्क किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कंपनी की ओर से जैसे ही कोई प्रतिक्रिया मिलती है, खबर को अपडेट किया जाएगा।


टैग्स छंटनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago