होम / टीवी / इनवेस्को की इस मांग के खिलाफ ZEE एंटरटेनमेंट ने NCLAT में की अपील

इनवेस्को की इस मांग के खिलाफ ZEE एंटरटेनमेंट ने NCLAT में की अपील

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए असाधारण आम बैठक बुलाने की इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड की मांग के खिलाफ बुधवार को NCLAT का रुख किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने की इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड की मांग के खिलाफ बुधवार को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) का रुख किया है। कंपनी का कहना है कि इनवेस्को का नोटिस अमान्य है।

मीडिया कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती दी है, जिसने मंगलवार को ZEEL को अल्पांश शेयरधारकों की याचिका पर सात अक्टूबर (गुरुवार) तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। सात अक्टूबर मामले में सुनवाई की अगली तारीख है।

बता दें, इनवेस्को चाहता है कि ZEEL के बोर्ड में बदलाव हो, इसके लिए उसने 6 नामों का प्रस्ताव भी दिया है। वहीं जी एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को पद से हटाने की मांग भी की गयी है। लेकिन, अब तक इन सबकी कोई ठोस वजह नहीं बताई है। साथ ही शेयरहोल्डर्स को यह भी सुनिश्चित नहीं किया है कि मैनेजमेंट किसे सौंपा जाएगा। पूरे मामले में ट्रांसपेरेंसी नहीं होने से इनवेस्को सवालों के घेरे में है।

मीडिया कंपनी ने पिछले हफ्ते सूचित किया था कि उसने अल्पांश शेयरधारकों की मांग के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

ZEEL की तरफ से जारी हुआ स्टेटमेंट

ZEEL के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'कंपनी कानून के तहत उचित प्रक्रिया के अनुसार नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में चली गई है। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में भी मामले में एक मुकदमा दायर किया है। कंपनी का कहना है कि इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड और OFI ग्लोबल चाइना फंड LLC की तरफ से भेजा गया डिमांड नोटिस वैध नहीं है या अमान्य है। कंपनी को भारतीय न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और वह अपने सभी शेयरधारकों के सर्वोत्तम हित में सभी आवश्यक कदम उठाएगी।'

गौरतलब है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल चाइना की याचिका पर मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज से जवाब तलब किया। न्यायाधिकरण ने कहा कि विवाद का मामला सरल है। क्या असाधारण आम बैठक (ईजीएम) की मांग वैध है या नहीं और वह जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस बारे में जवाब देने के लिये ‘सप्ताह-दर-सप्ताह’ का समय नहीं दे सकता।

तब न्यायमूर्ति भास्कर पंतुला मोहन और नरेंद्र कुमार भोला ने एक मौखिक आदेश में कहा, ‘...हमारा विचार है कि न्यूनतम उपयुक्त समय दिया जाना चाहिए।’ न्यायाधिकरण ने मामले की सुनवाई के लिये सात अक्टूबर की तारीख तय की।

बता दें कि अमेरिका की इनवेस्को ने 30 सितंबर को याचिका दायर की थी, जिसमें जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका के साथ दो अन्य निदेशकों को हटाने और छह नए निदेशकों की नियुक्ति के साथ निदेशक मंडल के गठन को लेकर ईजीएम बुलाने का निर्देश देने का आग्रह किया था।

इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड (पूर्व में इनवेस्को ओपरहेइमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड) की ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी के साथ जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एनसीएलटी ने कंपनी को इनवेस्को के आसाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने के आग्रह पर विचार के लिये निदेशक मंडल की बैठक बुलाने का निर्देश दिया था।

हालांकि, एक अक्टूबर को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने इनवेस्को की निदेशक मंडल के पुनर्गठन की मांग को लेकर ईजीएम बुलाने के आग्रह को अवैध करार दिया है। कंपनी ने दो अक्टूबर को कहा कि उसने इस मामले में बंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।


टैग्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज इनवेस्को ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड असाधारण आम बैठक नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

14 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago