होम / टीवी / Zee समूह में अब नई भूमिका में नजर आएंगे अमित शाह
Zee समूह में अब नई भूमिका में नजर आएंगे अमित शाह
अपनी नई भूमिका में भी वह Zee के सीईओ (domestic broadcast business) पुनीत मिश्रा को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे
पंकज शर्मा 6 years ago
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEE) से एक बड़ी खबर है। इसके मुताबिक कंपनी में रीजनल हिंदी स्पीकिंग मार्केट्स (RHSM) के क्लस्टर हेड अमित शाह को प्रमोशन देकर अब क्लस्टर हेड (वेस्ट़, नॉर्थ और प्रीमियम चैनल्स) बनाया गया है।
नई भूमिका में शाह के पास अब वेस्ट़ और नॉर्थ क्ल्स्टर के अलावा अंग्रेजी क्लस्टर और ‘Living Foodz’ की भी जिम्मेदारी होगी। वह Zee के सीईओ (domestic broadcast business) पुनीत मिश्रा को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।
बता दें कि Zee को जॉइन करने से पूर्व अमित शाह एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर्स में डाबर और मॉन्डलेज इंटरनेशनल जैसे प्रतिष्ठानों के साथ काम कर चुके हैं। सेल्स और मार्केटिंग में 16 साल से ज्यादा लंबी अपनी पारी की दौरान वह कई प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स अमित शाह क्लस्टर हेड जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज