होम / टीवी / 'सनसनी' के एंकर की बड़ी उपलब्धि, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सनसनी' के एंकर की बड़ी उपलब्धि, बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्रीवर्धन त्रिवेदी एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक्टर भी हैं, जो एक-दो मूवीज में काम भी कर चुके हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘सन्नाटे को चीरती हुई सनसनी सन्न कर देती है इंसान को’ ये टैगलाइन देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर आज भी है और आज भी ये शो एबीपी न्यूज पर रोजाना आता है। 2004 में स्टार न्यूज पर शुरू हुए इस शो को कभी बीएजी फिल्म्स बनाता था। आज स्टार न्यूज का नाम बदलकर एबीपी न्यूज हो चुका है। बीएजी की जगह एबीपी न्यूज खुद ये शो बना रहा है। शो के कई प्रड्यूसर्स बदल चुके हैं, लेकिन पिछले 15 सालों से कोई नहीं बदला तो वो है शो का चेहरा यानी श्रीवर्धन त्रिवेदी। अब उसी चेहरे को इसी वजह से वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।
श्रीवर्धन त्रिवेदी एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक्टर भी हैं, जो एक-दो मूवीज में काम भी कर चुके हैं, लेकिन सनसनी के ऑडिशन के बाद उस वक्त स्टार न्यूज के हेड उदय शंकर और बीएजी फिल्म्स के एडिटोरियल हेड अजीत अंजुम को यह चेहरा इतना पसंद आया कि अपने शो का एंकर बना लिया। उन दिनों ये अपने आप में अनोखा शो था। एडिटोरियल टीम की जबरदस्त मेहनत और श्रीवर्धन त्रिवेदी का स्टाइल की बदौलत इस शो की टीआरपी आज तक इस मोड़ पर नहीं पहुंची है कि उसे बंद करने के बारे में सोचा जाए।
अब सनसनी को 15 साल हो गए हैं और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने शो के होस्ट श्रीवर्धन त्रिवेदी को एक प्रशस्ति पत्र दिया है, जिसे सनसनी के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है।
15 साल से लगातार, हर रोज़ @sansaniABP के लिए, 5 हज़ार एपिसोड की एंकरिंग करने लिए #श्रीवर्धनत्रिवेदी ने बनाया विश्व कीर्तिमान।
— Sansani (@sansaniABP) August 22, 2019
ये अपराध के खिलाफ एक विश्व कीर्तिमान है,
ये दर्शकों के भरोसे का कीर्तिमान है। #worldbookofrecordslondon @ABPNews @anjujuneja @IamRajnishAhuja pic.twitter.com/DDyilbdMW1
समाचार4 मीडिया की तरफ से श्रीवर्धन त्रिवेदी को, सनसनी की पूरी टीम को, एबीपी न्यूज को और उससे कभी न कभी जुड़े रहे हर पत्रकार या प्रोडक्शन यूनिट के सदस्यों को इस उपलब्धि पर ढेरों बधाइयां।
टैग्स एबीपी न्यूज न्यूज एंकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सनसनी श्रीवर्धन त्रिवेदी