होम / टीवी / हैप्पी बर्थडे भूपेंद्र चौबे: कड़ी मेहनत और जज्बे ने दिलाई है आपको अलग पहचान
हैप्पी बर्थडे भूपेंद्र चौबे: कड़ी मेहनत और जज्बे ने दिलाई है आपको अलग पहचान
वरिष्ठ पत्रकार और 'The Squirrels' के एडिटर-इन-चीफ भूपेंद्र चौबे के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
वरिष्ठ टीवी पत्रकार भूपेंद्र चौबे मीडिया जगत का जाना-माना नाम हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने मीडिया जगत को बड़ी बारीकी से जाना और समझा है। वर्तमान में 'The Squirrels' के एडिटर-इन-चीफ भूपेंद्र चौबे के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।
भूपेंद्र चौबे की खास बात है कि वह स्टूडियो कल्चर को अपनाने वाले व्यक्ति नहीं हैं। वह अपने शो में एक रिपोर्टर की भावना को लेकर शो को संचालित करते हैं और यही कारण है कि दर्शक उन्हें इतना पसंद करते हैं।
भूपेंद्र चौबे को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। भूपेंद्र चौबे ने मीडिया में पहली नौकरी ‘एनडीटीवी’ (NDTV) से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने अपने शुरुआती दस साल सिर्फ ग्राउंड वर्क को दिए, जिससे मीडिया में उन्हें किसी चीज में कोई कठिनाई महसूस नहीं हुई। बाद के दिनों में वह ‘नेटवर्क18’ समूह का हिस्सा बन गए। उन्होंने वर्ष 2005 में सीएनएन-न्यूज18 (CNN-IBN) में कदम रखा था। उन्हें इस संस्थान में एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने ‘सीएनएन-आईबीएन’ (CNN-IBN) के लिए तमाम टीवी शो किए। इसके बाद वह करीब दो साल तक ‘इंडिया अहेड’ (India Ahead) में बतौर एडिटर-इन-चीफ अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और वर्तमान में डिजिटल प्लेटफॉर्म 'TheSquirrels.in' के एडिटर-इन-चीफ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
बीस वर्षों से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय चौबे की न सिर्फ अंग्रेजी, बल्कि हिंदी भाषा पर भी काफी अच्छी पकड़ है। समाचार4मीडिया की ओर से भूपेंद्र चौबे को जन्मदिन की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स भूपेंद्र चौबे बर्थडे जन्मदिन जन्मदिन मुबारक इंडिया अहेड