होम / टीवी / लाइव कैमरे पर इस रिपोर्टर से हुई गलती, लोगों को गुस्से की जगह आ रही हंसी
लाइव कैमरे पर इस रिपोर्टर से हुई गलती, लोगों को गुस्से की जगह आ रही हंसी
आम इंसानों की तरह पत्रकारों से भी गलतियां हो जाती हैं, लेकिन उनकी गलतियों पर शोर जरा ज्यादा होता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
आम इंसानों की तरह पत्रकारों से भी गलतियां हो जाती हैं, लेकिन उनकी गलतियों पर शोर जरा ज्यादा होता है। हालांकि, ‘न्यूज13’ के रिपोर्टर जस्टिन हिंटन इस मामले में भाग्यशाली रहे। उनसे लाइव कैमरे पर गलती हुई, मगर लोगों ने उन्हें निशाना नहीं बनाया।
हुआ यूं कि हिंटन अमेरिका की मैडिसन काउंटी की बर्फ से ढंकी सड़कों पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। उन्हें मौसम और सड़कों की स्थिति के बारे में दर्शकों को बताना था। हिंटन ने जैसे ही बोलना शुरू किया उन्हें लाइव देख रहे लोगों की स्क्रीन पर अजीब-अजीब सी चीजें आने लगीं। कुछ ही देर में उनका चेहरा भी बदलना शुरू हो गया, पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि हो क्या रहा है। हालांकि जब बाद में पता चला कि यह कारनामा हिंटन से हुई एक गलती का नतीजा है, तो वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
दरअसल, फेसबुक लाइव शुरू करते वक्त जस्टिन हिंटन ने भूलवश फेसबुक के ‘फेस फिल्टर’ फीचर को चालू कर दिया था। उन्हें खुद भी अहसास नहीं था कि ऐसा कुछ हुआ है, जब विडियो पर कमेंट आना शुरू हुए तब उन्हें इसका पता चला।
अपने फेसबुक पोस्ट में हिंटन ने कहा, ‘मैंने गलती से फेसबुक फिल्टर चालू कर दिया था। शूटिंग के दौरान मेरे फोटोग्राफर ने कहा कि स्क्रीन पर कुछ अजीब-अजीब चीजें दिखाई दे रही हैं, लेकिन मैंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में जब रिपोर्ट पर आए कमेंट पढ़े, तो माजरा समझ आया। हालांकि, मेरी इस गलती से कई लोगों को हंसने का मौका मिला। यहां तक कि मेरे वरिष्ठ साथियों की भी हंसी छूट गई। कई लोगों ने मुझे संदेश भेजकर बताया कि मैं कितना मजाकिया लग रहा था’।
जस्टिन हिंटन की इस रिपोर्ट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘यह फिल्टर मुझे बहुत पसंद आये’। जबकि दूसरे ने लिखा है ‘मैं ऐसी मौसम संबंधी रिपोर्ट और देखना चाहूंगा’।
हिंटन पिछले काफी समय से सीएनएन समूह के ‘न्यूज13’ से जुड़े हुए हैं।
जस्टिन हिंटन के अनोखी रिपोर्टिंग आप यहां देख सकते हैं:
This reporter kept a sense of humor after he accidentally activated a filter generator on the phone he was using during a weather report. He didn't realize what was happening until he was off camera and saw comments from viewers. https://t.co/aZB1XxMlwX pic.twitter.com/o7jNIwZh5X
— CNN (@CNN) March 1, 2020
टैग्स रिपोर्टर फेसबुक फेस फिल्टर