होम / टीवी / रिपोर्टिंग कर रहे 'रिपब्लिक' के पत्रकार को किया गया गिरफ्तार, मामले ने पकड़ा तूल

रिपोर्टिंग कर रहे 'रिपब्लिक' के पत्रकार को किया गया गिरफ्तार, मामले ने पकड़ा तूल

गिरफ्तार किया गया रिपोर्टर संतु पाल 'रिपब्लिक बांग्ला' में कार्यरत हैं और उन्हें तब गिरफ्तार किया गया, जब वे संदेशखाली से मामले की रिपोर्टिंग कर रहे थे। 

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पश्चिम बंगाल के 24 परगना में आने वाला संदेशखाली पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है और इसके पीछे की वजह हैं  टीएमसी ‘बाहुबली’ नेता शेख शाहजहां, जिन पर ईडी अधिकारियों पर हमले के साथ स्थानीय लोगों की जमीन कब्जाने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। शाहजहां शेख पांच जनवरी को संदेशखाली में ईडी पर हमले के बाद फरार हैं। वहीं, कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली हिंसा में मास्टरमाइंड कहे जा रहे टीएमसी नेता शाहजहां शेख को सरेंडर करने को कहा है। हालांकि भाजपा, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपनी पार्टी के नेताओं के गुनाहों को छुपाने का आरोप लगा रही है।

वहीं, संदेशखाली मामले में दायर याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके कुछ घंटें बाद खबर आयी कि एक टीवी चैनल के पत्रकार को रिपोर्टिंग के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने संदेशखाली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया रिपोर्टर संतु पाल 'रिपब्लिक बांग्ला' में कार्यरत हैं और उन्हें तब गिरफ्तार किया गया, जब वे संदेशखाली से मामले की लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। 

सामने आए एक वीडियों में रिपोर्टर कहता नजर आ रहा है कि मुझे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। वे मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं, क्योंकि मैं संदेशखाली की महिलाओं का इंटरव्यू ले रहा था और सच दिखाने की कोशिश कर रहा था।  

वहीं, पैन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी ने कहा कि मेरे रिपोर्टर को सार्वजनिक परिवहन लेने की अनुमति नहीं दी गई, उसे एक ही जगह पर तीन से चार घंटे तक खड़ा रखा गया, जिसके बाद उसे घसीटा गया। यहां तक​​कि एक हत्यारे को भी अपनी बेगुनाही साबित करने का मौका दिया जाता है। चैनल ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने संदेशखाली मामले में "सच्चाई" उजागर करने के लिए रिपब्लिक बांग्ला रिपोर्टर को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया है।

रिपब्लिक चीफ अरनब गोस्वामी ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से मामले में दखल देने की अपील की, जिसके बाद उनसे बातचीत में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं देश के सूचना प्रसारण मंत्री होने के नाते राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि वह इस तरह के कदम न उठाएं। कानून व्यवस्था राज्य में पहले से ही बेड़ागर्क हो रखी है। भ्रष्टाचारियों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को अगर आपके वहां संरक्षण मिलता है और मीडिया पर प्रहार होता है, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा।

वहीं, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इस मामले पर चिंता जताई और कहा कि काम के दौरान रिपोर्टर को गिरफ्तार करना और साथ लेकर जाना ‘चिंताजनक’ है।  

उधर, कलकत्ता प्रेस क्लब ने कहा कि वे रिपोर्टर की रिहाई की मांग करते हैं। क्लब ने कहा कि रिपोर्टर पर लगे आरोप जांच का विषय हैं लेकिन काम के दौरान उनकी गिरफ्तारी के वे सख्त खिलाफ हैं।.

इस घटना के बाद से ममता सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और कहा कि वो गुंडों का बचाव कर रहीं हैं। रिपब्लिक के रिपोर्टर की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब रिपब्लिक को निशाना बनाया गया हो। रिपब्लिक के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी को भी इसी तरह निशाना बनाया गया था। इस मुद्दे को सभी को आगे आकर उठाना चाहिए। स्मृति ईरानी ने कहा दूसरे मीडिया संस्थान को भी चुप नहीं रहना चाहिए। अगला नंबर उनका भी हो सकता है। बंगाल की मुख्यमंत्री गुंडों का बचाव कर रहीं हैं। 


टैग्स रिपोर्टर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल रिपब्लिक बांग्ला
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago