होम / टीवी / फिर लौटा 'We Women Want', 7 अगस्त को होगा कॉन्क्लेव व शक्ति अवॉर्ड्स
फिर लौटा 'We Women Want', 7 अगस्त को होगा कॉन्क्लेव व शक्ति अवॉर्ड्स
7 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इस खास कार्यक्रम में जोश, उद्देश्य और बदलाव की नई लहर देखने को मिलेगी। इस पहल का आयोजन iTV नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है और इसे 'न्यूजX' प्रस्तुत कर रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
"जब महिलाएं उठती हैं, तो देश बदलते हैं और इस बदलाव की शुरुआत होती है 'We Women Want' से।" भारत के सबसे सशक्त महिला मंचों में से एक 'We Women Want Conclave & Shakti Awards 2025' इस वर्ष फिर से राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र बनने जा रहा है। 7 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इस खास कार्यक्रम में जोश, उद्देश्य और बदलाव की नई लहर देखने को मिलेगी। इस पहल का आयोजन iTV नेटवर्क द्वारा किया जा रहा है और इसे 'न्यूजX' प्रस्तुत कर रहा है।
यह कॉन्क्लेव 'We Women Want' नामक लोकप्रिय साप्ताहिक कार्यक्रम का विस्तार है, जो गैर-लाभकारी पहल के रूप में महिला मुद्दों को केंद्र में रखने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। यह मंच उन महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने व्यक्तिगत संघर्षों को अपनी ताकत बनाया और समाज में बदलाव की मिसाल कायम की।
'We Women Want' ने हमेशा समकालीन भारतीय महिलाओं की चुनौतियों को उठाया है, चाहे बात ग्रामीण और शहरी इलाकों में माहवारी स्वच्छता की हो या पालन-पोषण से जुड़े मानसिक और सामाजिक दबावों की, कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की हो या पुलिस, सेना, चिकित्सा जैसी वर्दीधारी सेवाओं में महिलाओं के अनुभवों की। इस मंच ने महिला ऑटोचालकों, ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और समुदाय की नेताओं को भी जगह दी है- हर आवाज में एक कहानी रही है हिम्मत की, हौसले की।
यह सिर्फ एक शो नहीं बल्कि एक आंदोलन बन चुका है, जो मुंबई जैसे मेट्रो शहरों से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ों और भोपाल के दिल तक जा पहुंचा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह भारत की क्षेत्रीय विविधता को समेटते हुए हर महिला की आवाज को सुनने और सम्मान देने का प्रयास करता है।
इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण है शक्ति अवॉर्ड्स, जो उन महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यह पुरस्कार iTV नेटवर्क द्वारा शुरू किए गए थे और इन्हें अर्पित किया गया है श्रीमती शक्ति रानी शर्मा (पूर्व महापौर, अंबाला व iTV फाउंडेशन की ट्रस्टी) की स्मृति में।
अब तक ये सम्मान नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फडणवीस, किरण बेदी, आतिशी समेत कई प्रमुख नेताओं के हाथों प्रदान किए जा चुके हैं। 2025 का संस्करण इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन महिलाओं को सम्मानित करेगा जो फिल्म, राजनीति, सेना, चिकित्सा, फैशन, प्रशासन, उद्यमिता, समाजसेवा और बदलाव लाने वाले आंदोलनों की प्रतिनिधि हैं।ें
इस बार कॉन्क्लेव में कई विचारोत्तेजक विषयों पर पैनल चर्चाएं भी होंगी जैसे—
-
नेतृत्व में महिलाएं,
-
बेटियों की परवरिश,
-
‘ओजेम्पिक’ लेना या नहीं लेना,
-
औरत और आयुर्वेद,
-
बॉडी पॉजिटिविटी,
-
मां और करियर का संतुलन,
-
वर्दी में महिलाएं,
-
उम्र को सम्मान से जीना,
-
साउथ इंडिया की महिला लीडर्स,
-
नॉर्थईस्ट की आवाज,
-
और कई अन्य।
कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। डॉ. शशि थरूर बतौर मुख्य वक्ता इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
इस मंच पर जिन दिग्गजों की उपस्थिति देखने को मिलेगी उनमें शामिल हैं, एकता कपूर, दीया मिर्जा, शबाना आजमी, नेहा धूपिया, सुजैन खान, हरसिमरत कौर बादल, प्रियंका चतुर्वेदी, निमरत कौर, ऋतु बेरी, Lt Gen. साधना सक्सेना नायर और कई अन्य प्रसिद्ध चेहरे।
इसके साथ ही इस बार 'ड्रोन दीदी' और 'लखपति दीदी' जैसी जमीनी स्तर की प्रेरणादायक महिलाओं को भी मंच मिलेगा- जैसे नीरज, विमला कुमारी, सीमा, मनीषा कुमारी, उषा, नीरज देवी, लता शर्मा, और ललिता।
iTV नेटवर्क की चेयरपर्सन और 'We Women Want' की निर्माता डॉ. ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने इस पहल के पीछे की सोच साझा करते हुए कहा, "जब हमने ये शो शुरू किया था, तो हमारा मकसद था एक ऐसा मंच तैयार करना जहां महिलाएं खुलकर बोल सकें और उन्हें बिना जज किए सुना जाए। आज ये शो एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है। शक्ति अवॉर्ड्स और कॉन्क्लेव के जरिए हम असली मुद्दों को उजागर कर रहे हैं, साहस का उत्सव मना रहे हैं और जमी जमाई सोच को चुनौती दे रहे हैं।"
iTV नेटवर्क के सीईओ अभय ओझा ने कहा, "2025 का संस्करण ये दिखाता है कि जब उद्देश्य से जुड़ी कहानियों को रणनीतिक तरीके से प्रस्तुत किया जाए, तो उसका प्रभाव बहुत व्यापक हो सकता है। यह iTV नेटवर्क को न सिर्फ एक मीडिया प्लेटफॉर्म बल्कि एक सामाजिक बदलाव के वाहक के रूप में स्थापित करता है।"
'We Women Want' अब iTV नेटवर्क के सोशल इंपैक्ट मीडिया पोर्टफोलियो को मजबूती देने के साथ-साथ एक सशक्त डिजिटल आंदोलन की नींव भी रख रहा है। 'न्यूजX' की राष्ट्रव्यापी पहुंच और iTV के संपादकीय बल के सहारे यह मंच आज की भारतीय महिलाओं की एक असली, प्रामाणिक आवाज बनता जा रहा है।
टैग्स