होम / टीवी / 'एबीपी न्यूज' पर आज रात देखिए नरेंद्र मोदी से जुड़े अनदेखे-अनसुलझे किस्सों की ये सीरीज
'एबीपी न्यूज' पर आज रात देखिए नरेंद्र मोदी से जुड़े अनदेखे-अनसुलझे किस्सों की ये सीरीज
कुछ अनदेखे-अनसुलझे किस्सों के साथ 'एबीपी न्यूज' आज रात नौ बजे 'नरेंद्र मोदी' नाम से एक सीरीज प्रसारित कर रहा है, जिसे अभनेता शरद केलकर होस्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
स्कूल से वापस आने के बाद वो हर रोज रेलवे स्टेशन पर अपने पिता के पास उनकी मदद करने पहुंच जाता था, जो वहां चाय बेचते थे। पिता को मेहनत करते देख वो भी चाय के काम में जुट जाता और स्टेशन पर लोगों को चाय बेचता। उस वक्त किसी ने क्या, खुद उस लड़के के पिता ने भी नहीं सोचा होगा कि मेरा बेटा कभी देश और दुनिया पर राज करेगा। दरअसल, ये लड़का था नरेंद्र दामोदरदास मोदी, जो आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक का नरेंद्र मोदी का सफर एक खुली किताब है। इस तरह के कई ऐसे रोचक किस्से हैं, जो सभी को पता हैं, पर उनके इस सफर के ऐसे भी कई किस्से हैं, जो अनदेखे-अनसुलझे हैं। ऐसे ही कुछ अनदेखे-अनसुलझे किस्सों के साथ 'एबीपी न्यूज' आज रात नौ बजे 'नरेंद्र मोदी' नाम से एक सीरीज प्रसारित कर रहा है, जिसे अभनेता शरद केलकर होस्ट करेंगे।
नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात के छोटे से गांव वाडनगर में हुआ था। घर की आर्थिक स्थिति खराब थी, इसलिए बेटे दामोदरदास को पढ़ाने और घर का खर्च चलाने के लिए दोनों माता-पिता दोनों को काम करना पड़ता। पिता रेलवे स्टेशव पर चाय बेचते, तो मां घर-घर जाकर बर्तन साफ करती। मां-बाप को यूं काम करते देख दामोदारदास को बहुत बुरा लगता और शायद यही वजह थी कि उनका पढ़ाई में भी ज्यादा मन नहीं लगता था और स्कूल के बाद वह स्टेशन जाकर अपने पिता की मदद करते। उस दौर में मोदी का झुकाव एक्टिंग की तरफ था, लिहाजा वह हर नाटक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते, लेकिन जैसे-जैसे वो बड़े हुए उनकी दिलचस्पी संघ में हो गई। 17 साल की उम्र में ही नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जॉइन कर लिया और यहीं से उनके राजनीतिक करियर का आगाज हुआ।
कई सालों तक उन्होंने आरएसएस के प्रचारक के तौर पर काम किया। साल 2001 नरेंद्र मोदी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। यही वो साल था जब उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। करीब 13 सालों तक उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया और गुजरात को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित किया। आरएसएस में रहते हुए नरेंद्र मोदी ने अपनी इतनी मजबूत छवि बना ली थी कि किसी भी तरह का काम उन्हें ही सौंपा जाता। साल 2013 में नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान का प्रमुख बनाया गया, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री पद का बीजेपी उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी भारी बहुमत से जीती और केंद्र में बीजेपी सरकार
आ गई और उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसी शख्सियत, जिसके प्रशंसक और आलोचक दोनों बड़ी तादाद मे हैं, और जिनके काम करने के तरीके, फैसले, अंदाज और विरोधियों से निपटने की रणनीति, किसी भी बात को नजरअंदाज करना असंभव है।
टैग्स एबीपी न्यूज नरेंद्र मोदी