होम / टीवी / सोनी पिक्चर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी ने दिया इस्तीफा
सोनी पिक्चर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी ने दिया इस्तीफा
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया (Sony Pictures Entertainment India) के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया (Sony Pictures Entertainment India) के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक कृष्णानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। कृष्णानी 2015 में नेटवर्क में शामिल हुए थे और छह साल से अधिक समय तक वे इसके साथ जुड़े रहे।
इससे पहले, कृष्णानी ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया में मोशन पिक्चर रेवेन्यू एंड मार्केटिंग (पहले मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के रूप में जाना जाता था) के हेड के रूप में कार्य किया। कृष्णानी ने ‘फॉक्स स्टार स्टूडियोज’ (Fox Star Studios) में डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और सिंडिकेशन के हेड के तौर भी पर छह साल का योगदान दिया। उन्होंने ‘अवतार’, ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’, ‘द आइस एज’ फ्रैंचाइज़ी, ‘लाइफ ऑफ़ पाई’ और ‘एक्स-मेन’ फ्रैंचाइज़ी जैसी फ़िल्मों के साथ-साथ ‘माई नेम इज खान’, ‘बोल बच्चन’, ‘राज़ 3’, ‘फोर्स’, ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जन्नत 2’ जैसी भारतीय फिल्मों के साथ भी काम किया है।
साल 2006 से 2008 तक, उन्होंने हॉन्गकॉन्ग में टर्नर एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Turner Entertainment Networks) में एशिया पैसिफिक में मार्केटिंग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर अपना योगदान दिया, जहां वे टर्नर एंटरटेनमेंट में एंटरटेनमेंट चैनल्स (कार्टून नेटवर्क, पोगो, बूमरैंग और टीसीएम) के लिए मार्केटिंग व एंटरैक्टिव स्ट्रैटजी के प्रभारी थे। वे स्टार टीवी नेटवर्क से टर्नर आए थे, जहां वे चार साल से अधिक समय तक मार्केटिंग के सीनियर मैनेजर रहे।
उन्होंने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) और ‘लोव लिंटास’ (Lowe Lintas) जैसे नेटवर्क के साथ भी काम किया है।
टैग्स सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया विवेक कृष्णानी