होम / टीवी / कली पुरी ने बताया, क्यों पड़ी नए न्यूज चैनल की जरूरत, जब पहले से था 'आजतक'
कली पुरी ने बताया, क्यों पड़ी नए न्यूज चैनल की जरूरत, जब पहले से था 'आजतक'
‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने बताया कि जब पहले से था ‘आजतक’, तो क्यों पड़ी नए न्यूज चैनल की जरूरत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘आजतक’ के नए सहयोगी चैनल ‘गुड न्यूज टुडे’ का शुभारंभ हो गया है। देश से अच्छी और सच्ची खबरों के संवाद की इस अनोखी सोच का रविवार शाम 7 बजे से आगाज हुआ। चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी ने बताया कि जब पहले से था ‘आजतक’, तो क्यों पड़ी नए न्यूज चैनल की जरूरत
कली पुरी ने कहा, ‘ये दिल मांगे मोर... गोल्ड भी चाहिए और सिल्वर भी' पर परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आजतक का टॉप स्पॉट सुरक्षित है। हम एक और बार न्यूज की दिशा इस नए न्यूज चैनल के साथ बदल देंगे। इस न्यूज चैनल का फोकस सिर्फ पॉजिटिव न्यूज रहेगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना की सबसे बड़ी सीख है, जब कुछ भी चीज आपके कंट्रोल में नहीं है, तो वह क्या चीज है जो हमें संभाल सकती है और वह है आत्मविश्वास। इस चैनल का मिशन है कि लोगों का ये आत्मविश्वास कभी न टूटे। हम उम्मीद को कायम रखेंगे।
‘आजतक’ से कितना अलग होगा ‘गुड न्यूज टुडे’
इस पर कली पुरी ने कहा, ‘देखिए, आजतक का काम है सबसे तेज रहना, लेकिन इस चैनल का काम होगा देश के हौसले को बुलंद रखना। हर रोज जब आपको ऐसी खबरें मिले, जिससे हमारे दर्शकों को खुशी मिले, जो हमारे दर्शकों को इंस्पायर करे, जो हमारे दर्शकों को मोटिवेट करे कुछ बड़ा करने के लिए, कुछ नया करने के लिए। एक ऐसा चैनल जो आपकी जीत धूम-धाम से बनाए, पर यदि न हो पाए तो आपका हाथ पकड़ कर एक और बार ट्राई करने की हिम्मत दे।
उन्होंने कहा, ‘कोरोनावायरस के संक्रमण काल में जिस तरह से पूरी दुनिया में नकारात्मकता फैली हुई थी ऐसे में सकारात्मकता की ओर कदम बढ़ाता हुआ है यह चैनल।
टैग्स आजतक न्यूज चैनल इंडिया टुडे गुड न्यूज टुडे जीएनटी काली पुरी