होम / टीवी / दो नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने जा रहा है Viacom18, तय हुई तारीख

दो नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करने जा रहा है Viacom18, तय हुई तारीख

इन चैनल्स में एक Sports18 1 SD और दूसरा Sports18 1 HD होगा। कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स चैनल्स की कीमत भी 12 रुपये से घटाकर आठ रुपये कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘टीवी18‘ (TV18) और ‘वायकॉमसीबीएस‘ (ViacomCBS) का जॉइंट वेंचर ‘वायकॉम18’ (Viacom 18) अंग्रेजी के दो स्पोर्ट्स चैनल्स लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन शाखा ‘इंडियाकास्ट’ (IndiaCast) ने एक पब्लिक नोटिस में यह जानकारी दी है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि 15 अप्रैल को लॉन्च होने वाले इन चैनल्स में एक Sports18 1 SD  और दूसरा Sports18 1 HD होगा। कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स चैनल्स की कीमत भी 12 रुपये से घटाकर आठ रुपये कर दी है।

नेटवर्क ने डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स (DPOs) के लिए एक महीने का प्रमोशनल ऑफर भी लॉन्च किया है, जिसमें स्पोर्ट्स18 1 एसडी और स्पोर्ट्स18 1 एचडी मुफ्त उपलब्ध होंगे। यह प्रमोशनल स्कीम 15 अप्रैल से शुरू होगी और 14 मई को समाप्त होगी।

इससे पहले दर्ज कराए गए ‘रेफरेंस इंटरकनेक्ट ऑफर’ (RIO) में कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स चैनल का नाम Sports18 SD और Sports18 HD रखा था। उस समय कंज्यूमर्स के लिए चैनल्स की कीमत 12 रुपये और डीपीओ के लिए 9.6 रुपये थी।

गौरतलब है कि ‘वायकॉम18‘ ने FIFA World Cup, La Liga, Serie A, Ligue1, NBA और Abu Dhabi T10 series जैसी बडी सीरीज के लिए प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं। नेटवर्क का मुकाबला ‘स्टार स्पोर्ट्स‘ और ‘सोनी स्पोर्ट्स‘ नेटवर्क के चैनल्स से होगा। Sports18 1 SD  और HD की लॉन्चिंग के साथ खेल प्रसारण तीन बड़े प्लेयर्स का मार्केट बन जाएगा।

इस बीच,  ‘इंडियाकास्ट‘ ने यह भी खुलासा किया है कि एक अप्रैल से ‘वायकॉम18‘ के ‘एमटीवी एचडी+ (MTV HD+) और ‘कलर्स सिनेप्लेक्स‘ (Colors Cineplex) का नाम बदलकर ‘एमटीवी एचडी‘ (MTV HD और ‘कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट‘ (Colors Cineplex Superhits) कर दिया जाएगा।


टैग्स वायकॉम18 स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स18
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago