होम / टीवी / यूक्रेन संकट के बीच इस देश ने रूस के तीन चैनल्स पर लगाए प्रतिबंध

यूक्रेन संकट के बीच इस देश ने रूस के तीन चैनल्स पर लगाए प्रतिबंध

यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी हैं। राजधानी कीव सुबह 7 बड़े धमाकों से दहल गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी हैं। राजधानी कीव सुबह 7 बड़े धमाकों से दहल गई। लोग रातभर से घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। ऐसे में एस्तोनिया (Estonia), लातविया (Latvia) और लिथुआनिया (Lithuania) के लोगों को भी अब चिंता सताने लगी है कि यूक्रेन पर रूस से हमले के बाद वे अगला निशाना हो सकते हैं। लंबे समय तक सोवियत संघ (USSR) के नियंत्रण में रहे इन देशों के लोगों के मन में सामूहिक निर्वासन और उत्पीड़न की कष्टकारी यादें ताजा हो गई हैं।

इस बीच लातविया ने बाल्टिक देश (Baltic countries) में तीन रूसी टीवी चैनल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसका मानना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ये चैनल्स उसकी ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा’ हैं।

लातविया के रेगुलेटर ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक मास मीडिया काउंसिल’ (NEMMC) ने सूचित किया है कि ये चैनल्स लातविया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं, लिहाजा इन्हें प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। लातविया ने इन चैनल्स पर दुष्प्रचार एवं गलत सूचना देने का आरोप लगाया है।

NEMMC ने सूचित किया है कि उसने रूसी राज्य प्रसारक Rossiya RTR, Rossiya 24 और TV Center International (TVCI) पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। NEPLP के नेता इवार्स एबोलिन्स ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि यह निर्णय लातवियाई कानून और यूरोपीय संघ के ऑडियो-विजुअल एंड मीडिया सर्विस के निर्देशों के आधार पर लिया गया है।

वैसे बता दें कि पिछले पांच वर्षों में यहां 41 अन्य रूसी चैनल्स पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।


टैग्स चैनल रूस यूक्रेन संकट लातविया रूस के चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago