होम / टीवी / ब्रिटेन ने रद्द किया चीन के सरकारी टीवी चैनल का प्रसारण लाइसेंस
ब्रिटेन ने रद्द किया चीन के सरकारी टीवी चैनल का प्रसारण लाइसेंस
ब्रिटेन ने चीन के एक सरकारी टीवी चैनल का प्रसारण लाइसेंस रद्द कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
ब्रिटेन ने चीन के एक सरकारी टीवी चैनल का प्रसारण लाइसेंस रद्द कर दिया है। ब्रिटेन के मीडिया नियामक ने जिस चीनी समर्थित टेलीविजन चैनल का लाइसेंस रद्द किया है उसका नाम है CGTN (China Global Television Network).
ब्रिटेन के मीडिया नियामक ऑफकाम की ओर से यह जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक, उसकी एक जांच में पाया गया कि लाइसेंस धारक चैनल के पास ब्रिटेन में प्रसारण पर संपादकीय नियंत्रण नहीं था और उसके संबंध चीन के सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से थे। ब्रिटिश नियामक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि CGTN, जो एक इंटरनेशनल चीनी अंग्रेजी चैनल है उस पर कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित किया जाता था। उसने कहा कि हमारी जांच से पता चला है कि चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क का लाइसेंस एक यूनिट के पास है, जिसके कार्यक्रमों पर कोई संपादकीय नियंत्रण नहीं है।
बता दें कि यह अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी चैनल ब्रिटेन में फ्री था। नियामक को इस चैनल के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं कि यह जबरन स्वीकारोक्ति का प्रसारण करने के साथ ही निष्पक्षता और सत्यता के नियमों का उल्लंघन करता है।
हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने इस फैसले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले साल चीन ने ब्रिटेन पर यूके में चीनी मीडिया द्वारा की जा रही रिपोर्टिंग में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
टैग्स चैनल चीन लाइसेंस ब्रिटेन सीजीटीएन