होम / टीवी / ब्रिटिश टीवी चैनल की इस खबर से पाकिस्तान में मचा कोहराम, बाद में निकली गलत

ब्रिटिश टीवी चैनल की इस खबर से पाकिस्तान में मचा कोहराम, बाद में निकली गलत

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण ने पाकिस्तान में भी कोहराम मचा रखा है। लेकिन इस बीच एक ब्रिटिश टीवी चैनल ने एक खबर ऐसी खबर चला दी, जिसने पाकिस्तान में भूचाल मचा दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण ने पाकिस्तान में भी कोहराम मचा रखा है। लेकिन इस बीच एक ब्रिटिश टीवी चैनल ने एक खबर ऐसी खबर चला दी, जिसने पाकिस्तान में भूचाल मचा दिया। लिहाजा इसके बाद खुद इमरान सरकार के मंत्री को सामने आकर इस खबर का खंडन करना पड़ा।

दरअसल खबर थी कि पाकिस्‍तान में बढ़ते कोरोना वायरस की चपेट में प्रधानमंत्री इमरान खान भी आ गए हैं और उनका टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। लिहाजा इस खबर से लोगों में दहशत बढ़ गई और यह आग की तरह फैलने लगी। इस बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, क्योंकि यह खबर राजनीतिक गलियारों तक भी जा पहुंची थी और जब इसकी चर्चा तेजी से हो रही थी, उस वक्‍त इमरान खान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

दरअसल हुआ यूं कि लंदन स्थित न्‍यूज चैनल ‘एराइज न्‍यूज’ (Arise News) को बतौर ब्रेकिंग न्‍यूज अपने टीकर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस का टेस्‍ट पॉजिटिव होने की पुष्टि की खबर चलानी थी। लेकिन, इस बीच एराइज न्‍यूज ने गलती से इमरान खान को लेकर भी खबर चला दी, जिसके बाद ब्रिटेन में रह रहे पाकिस्‍तान के नागरिकों ने इसको सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया और बढ़ते-बढ़ते यह खबर पाकिस्‍तान तक जा पहुंची, जिसके बाद इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए पाकिस्‍तान में इमरान सरकार की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को इस खबर का खंडन करना पड़ा, जिसके बाद एराइज न्यूज ने अपनी इस खबर को हटा लिया।

पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद फैसल जावेद ने एक ट्वीट कर इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि पीएम बिल्‍कुल सही हैं। फैसल ने अपने ट्वीट में अपील भी की कि इस तरह की झूठी और भ्रामक खबरों को न दिखाएं और लोग इन पर विश्‍वास न करें।

वहीं पार्टी के नेता डॉ. शहबाज गिल ने बताया है कि ब्रिटिश टीवी द्वारा अपने देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना से संक्रमित होने की खबर चलाई जानी थी, लेकिन उन्होंने गलती से अपने प्रधानमंत्री के बजाय पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम लिख दिया। उन्‍होंने आगे कहा कि 'अल्लाह के करम से इमरान खान साहब बिल्कुल ठीक हैं और अभी कुछ समय पहले ही दफ्तर से घर गए हैं।'

गौरतलब है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से उन्‍होंने खुद को क्‍वारंटाइन कर लिया है। वहीं उन्‍होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये कोरोना के खिलाफ राष्ट्रीय युद्ध का नेतृत्व करते रहेंगे।


टैग्स पाकिस्तान इमरान खान कोरोना वायरस ब्रिटिश टीवी चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago