होम / टीवी / TV9 के एग्जिक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने एंकर दिव्या कोचर से की सगाई
TV9 के एग्जिक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने एंकर दिव्या कोचर से की सगाई
'टीवी9' (TV9) के एग्जिक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने दिव्या कोचर से सगाई कर ली है, जो इसी नेटवर्क में एंकर व प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
'टीवी9' (TV9) के एग्जिक्यूटिव एडिटर आदित्य राज कौल ने दिव्या कोचर से सगाई कर ली है, जो इसी नेटवर्क में एंकर व प्रड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। बता दें कि कौल ने ट्विटर पर अपनी सगाई की घोषणा की है।
We just got engaged. ?❤️@DivyaKocharr pic.twitter.com/C6nUUJEXDk
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 8, 2023
आदित्य राज कौल को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। वह वर्तमान में टीवी9 नेटवर्क में एग्जिक्यूटिव एडिटर (National Security & Strategic Affairs) के तौर पर कार्यरत हैं। यहां उन्होंने न्यूज डॉक्यूमेंट्री के लिए देश का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म News9Plus लॉन्च कराया है।
बता दें कि कौल पूर्व में वह तमाम मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) में एडिटर (Strategic Affairs and Internal Security) के साथ-साथ ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) में सीनियर एसोसिएट एडिटर भी रह चुके हैं।
इसके अलावा उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट भी अपनी सेवाएं दी हैं। वहीं, ‘द संडे इंडियन’ (The Sunday Indian) में भी वह बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
आदित्य राज ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने मुंबई के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। इसके अलावा वह बेंगलुरु के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट और मैनेजमेंट (IIM) से बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम फॉर मीडिया इंडस्ट्री भी कर चुके हैं।
टैग्स टीवी9 टीवी एंकर आदित्य राज कौल दिव्या कोचर