होम / टीवी / वॉशिंगटन पोस्ट ने मानी गलती : TV9 भारतवर्ष से मांगी माफ़ी

वॉशिंगटन पोस्ट ने मानी गलती : TV9 भारतवर्ष से मांगी माफ़ी

जब एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन को तथ्यों के सामने झुकना पड़ा, तो यह साफ़ संदेश जाता है कि भारतीय मीडिया में भी निष्पक्ष, निर्भीक और प्रमाणिक पत्रकारिता आज भी ज़िंदा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

7 जून 2025 को अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार The Washington Post ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इसमें दावा किया गया कि भारत के कई न्यूज़ चैनलों ने इस संवेदनशील विषय पर 'गैर-जिम्मेदाराना' रिपोर्टिंग की। रिपोर्ट में विशेष रूप से TV9 भारतवर्ष का नाम लेते हुए आरोप लगाया गया कि चैनल ने 'तथ्यों से भटकते हुए' भ्रामक समाचार प्रस्तुत किए।

TV9 भारतवर्ष ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह तथ्यहीन बताते हुए Washington Post को कानूनी नोटिस भेजा। चैनल ने अपनी रिपोर्टिंग के तथ्य, वीडियो फुटेज और प्रमाणों के साथ स्पष्ट किया कि उन्होंने पत्रकारिता के सभी मानकों का पालन किया था। इस कानूनी और तथ्यात्मक चुनौती के बाद, वॉशिंगटन पोस्ट ने न केवल गलती मानी, बल्कि TV9 भारतवर्ष से माफ़ी मांगते हुए यह वाक्य लिखा, 'We regret the error' और साथ ही, अपनी वेबसाइट से TV9 भारतवर्ष का नाम पूरी तरह हटा दिया।

TV9 भारतवर्ष ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, जब हम कहते हैं फिक्र आपकी, परवाह देश की, तो हम सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि पत्रकारिता की प्रतिबद्धता निभाते हैं। हमारी फिक्र तथ्यों की है, परवाह देश की छवि और जनता के विश्वास की है।

यह बयान सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि एक बड़ी सच्चाई की ओर इशारा करता है। सत्य को उजागर करना TV9 भारतवर्ष की प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता है। इस विवाद का समाधान केवल एक चैनल की प्रतिष्ठा की बहाली नहीं है, बल्कि यह भारतीय पत्रकारिता की एक बड़ी वैश्विक जीत है। जब एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन को तथ्यों के सामने झुकना पड़ा, तो यह साफ़ संदेश जाता है कि भारतीय मीडिया में भी निष्पक्ष, निर्भीक और प्रमाणिक पत्रकारिता आज भी ज़िंदा है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago