होम / टीवी / TV9 नेटवर्क में इन दो वरिष्ठ पत्रकारों की हुई एंट्री
TV9 नेटवर्क में इन दो वरिष्ठ पत्रकारों की हुई एंट्री
चौधरी ‘टीवी9 बांग्ला’ पर रात 10 बजे के शो की एंकरिंग करेंगे और ‘न्यूज9 प्लस’ के लिए पूर्वी परिक्षेत्र में संपादकीय का काम भी संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीवी9 नेटवर्क (TV9 Network) के बंगाली न्यूज चैनल ‘टीवी9 बांग्ला’ (Tv9 Bangla) ने वरिष्ठ पत्रकार अनिर्बान चौधरी (Anirban Choudhury) और प्यू रॉय (Pew Roy) को अपने यहां नियुक्त किया है। चौधरी ‘टीवी9 बांग्ला’ पर रात 10 बजे के शो की एंकरिंग करेंगे और जेनफ्लिक्स (GenFlix) के लिए जल्द ही शुरू होने वाली अंग्रेजी ओटीटी न्यूज सर्विस ‘न्यूज9 प्लस’ के लिए पूर्वी परिक्षेत्र में संपादकीय का काम भी संभालेंगे।
इस बारे में अनिर्बान चौधरी का कहना है, ‘लॉन्चिंग के एक साल के भीतर ही टीवी9 बांग्ला ने इस क्षेत्र में अग्रणी स्थान हासिल कर लिया है। मैं एक नए दृष्टिकोण के साथ इसे और आगे ले जाना चाहता हूं और रात 10 बजे के स्लॉट में अपना वर्चस्व फिर से हासिल करना चाहता हूं। इसके साथ ही मैं अपनी तरह की पहली पहल न्यूज9 प्लस का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं।’
वहीं, प्यू रॉय का कहना है, ‘TV9 नेटवर्क देश का अग्रणी न्यूज नेटवर्क है और मुझे TV9 बांग्ला का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है। मैं प्रतिष्ठित संपादकों के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं।’
दोनों वरिष्ठ पत्रकारों की नियुक्ति का स्वागत करते हुए ‘TV9 नेटवर्क’ के सीईओ बरुण दास का कहना है, ‘शानदार शुरुआत करने के बाद TV9 बांग्ला अब निर्विवाद रूप से नेतृत्व की स्थिति के लिए तैयार है। अनिर्बान और प्यू को संपादकीय का काफी अनुभव है और इससे हमें बांग्ला न्यूज प्राइमटाइम को बहुत आगे ले जाने में मदद मिलेगी।’
वहीं, ‘टीवी9 बांग्ला’ के मैनेजिंग एडिटर अमृतांशु भट्टाचार्य (Amritanshu Bhattacharya) का कहना है, ‘TV9 बांग्ला ने हमेशा दर्शकों और प्रबंधन की बड़ी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास किया है। अनिर्बान और प्यू के साथ अब बांग्ला न्यूज में संपादकीय स्तर पर हमारी स्थिति सबसे मजबूत है।’
टैग्स टीवी9 बरुण दास टीवी9 बांग्ला अनिर्बान चौधरी प्यू रॉय