होम / टीवी / न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर
न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने अब इस मीडिया समूह के साथ शुरू किया नया सफर
श्वेता हर जगह प्राइम टाइम फेस रही हैं। मीडिया में करीब 11 साल की अपनी पारी में श्वेता भट्टाचार्य ने कई डिबेट शो व आउटडोर शूट किए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
न्यूज एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। यहां उन्होंने बतौर एंकर/प्रड्यूसर जॉइन किया है।
श्वेता भट्टाचार्य को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ से पहले श्वेता भट्टाचार्य ‘जी हिन्दुस्तान’ (ZEE HINDUSTAN) में शमशेर सिंह के टीम की अहम हिस्सा रहीं। यहां बतौर एंकर श्वेता प्राइम टाइम का फेस रहीं और रिपोर्टर के तौर पर बंगाल चुनाव कवर करने में अहम भूमिका निभाई।
‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) से पहले वह अमिताभ अग्निहोत्री के साथ R9TV में बतौर सीनियर एंकर और प्राइम टाइम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। श्वेता ‘सूर्या समाचार’ में पुण्यप्रसून बाजपेयी की टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
सूर्या समाचार में वह 7 बजे का प्राइम टाइम ‘युवा’ कार्यक्रम होस्ट करती थीं। बाद में पुण्य प्रसून बाजपेयी की चैनल से विदाई के बाद इस प्रोग्राम का नाम बदलकर ‘बेबाक बहस’ कर दिया गया था। हालांकि सूर्या समाचार के साथ श्वेता भट्टाचार्य का यह सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था।
मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वालीं श्वेता भट्टाचार्य ने अपने करियर की शुरुआत ‘महुआ चैनल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने वहां से ETV हैदराबाद का रुख कर लिया और करीब चार साल तक एंकरिंग की। फिर वहां से अलविदा कहकर वह दिल्ली आ गईं और ‘फोकस टीवी’ जॉइन कर लिया था। इसके बाद अब ‘जी हिन्दुस्तान’ होती हुईं वह ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ पहुंची हैं।
श्वेता हर जगह प्राइम टाइम फेस रही हैं। मीडिया में करीब 11 साल की अपनी पारी में श्वेता भट्टाचार्य ने कई डिबेट शो व आउटडोर शूट किए हैं। नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से श्वेता भट्टाचार्य को ढेर सारी शुभकामनाएं।
टैग्स जी हिन्दुस्तान टाइम्स नेटवर्क सूर्या समाचार श्वेता भट्टाचार्य आर9टीवी आरती टिक्कू सिंह टाइम्स नाउ नवभारत द न्यू इंडियन