होम / टीवी / ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में एडिटर विवेक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा
‘टीवी9 भारतवर्ष’ में एडिटर विवेक बाजपेयी ने दिया इस्तीफा
हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से खबर है कि यहां एडिटर (इंटरनेशनल अफेयर्स) विवेक बाजपेयी ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ से खबर है कि यहां एडिटर (इंटरनेशनल अफेयर्स) विवेक बाजपेयी ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि विवेक बाजपेयी ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के पूर्व मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद की टीम का हिस्सा थे। विवेक ने उनके साथ ही चैनल जॉइन किया था और करीब तीन सालों तक काम करने के बाद यहां से विदाई ले ली है।
विवेक ‘टीवी9 भारतवर्ष’ की असाइनमेंट डेस्क का हिस्सा थे। देश-विदेश की खबरों पर उनकी पैनी नजर रहती है। हाल ही में श्रीलंका क्राइसिस को कवर करने के लिए चैनल की ओर से विवेक बाजपेयी को भेजा गया था, जहां उनकी शानदार रिपोर्टिंग को काफी सराहना मिली। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के डेनमार्क दौरे को कवर करने के लिए भेजा गया था। डेनमार्क से यूक्रेन वॉर कवरेज के लिए यूक्रेन-मोल्डोवा और ट्रांसनिस्ट्रिया भी गए और हर जगह से कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स चैनल के लिए तैयार की।
विवेक बाजपेयी 2006 से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। टीवी9 से पहले वह ‘इंडिया टीवी’, ‘जी न्यूज’, ‘इंडिया न्यूज’ और ‘न्यूज24’ में रह चुके हैं। विवेक ने अपने करियर की शुरुआत ‘टोटल टीवी’ से बतौर रिपोर्टर की थी।
विवेक बाजपेयी अपनी नई पारी की शुरुआत कहां से करेंगे, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने फिलहाल विवेक को आराम करने की सलाह दी है।
टैग्स न्यूज चैनल इस्तीफा एडिटर टीवी9 भारतवर्ष विवेक बाजपेयी