होम / टीवी / अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी पत्रकार स्वाति कुमार
अब इस न्यूज चैनल पर नजर आएंगी पत्रकार स्वाति कुमार
इससे पहले स्वाति ‘सहारा मीडिया नेटवर्क’ के साथ जुड़ी हुई थीं। यहां वह नेशनल चैनल 'सहारा समय' पर एंकरिंग की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
टीवी पत्रकार स्वाति कुमार ने नए साल पर मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत की है। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (JANTANTRA TV) में बतौर सीनियर एंकर/सीनियर प्रड्यूसर जॉइन किया है। इससे पहले स्वाति ‘सहारा मीडिया नेटवर्क’ के साथ जुड़ी हुई थीं। यहां वह नेशनल चैनल 'सहारा समय' पर एंकरिंग की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मूलरूप से बनारस की रहने वाली स्वाति को मीडिया जगत में काम करने का एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में स्वाति ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) समूह के साथ काम किया है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी स्वाति कुमार ने इस दौरान न्यूज एंकर, रिपोर्टर और न्यूज प्रड्यूसर की भूमिका निभाई।
स्पेशल शो में महारत रखने वाली स्वाति ने चुनावी कवरेज, आम बजट और रेल बजट के शो के साथ ही आम जनता से जुड़े तमाम ज्वलंत मुद्दों पर भी स्पेशल स्टोरी की हैं। वर्ष 2017 में सहारनपुर में हुए दंगों के दौरान ग्राउंड जीरो से उनकी कवरेज की काफी सराहना हुई।
वर्ष 2016 में जब देश के कई राज्य सूखे की मार झेल रहे थे, तब वह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमान्त इलाकों का दर्द सीधे दर्शकों तक पहुंचा रही थीं। ‘ZEE हिन्दुस्तान’, ‘नेटवर्क18’ और ‘सहारा समय’ में न्यूज़ एंकर की भूमिका निभा चुकीं स्वाति ने ‘दूरदर्शन’, ‘DEN नेटवर्क’ और ‘दैनिक जागरण’ से पत्रकारिता की बारीकियां सीखी हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से स्वाति कुमार को नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स जनतंत्र टीवी स्वाति कुमार नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग