होम / टीवी / टीवी पत्रकार सुमित चौधरी की ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में वापसी, निभाएंगे यह जिम्मेदारी
टीवी पत्रकार सुमित चौधरी की ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में वापसी, निभाएंगे यह जिम्मेदारी
इससे पहले करीब छह महीने से सुमित चौधरी ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर/एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
टीवी पत्रकार सुमित चौधरी ने मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत ‘टीवी9’ (TV9) समूह के साथ की है। सुमित चौधरी की ‘टीवी9’ समूह के साथ यह दूसरी पारी है। समाचार4मीडिया से बातचीत में सुमित चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में बतौर एंकर कम एडिटर (डिफेंस) जॉइन किया है।
इससे पहले करीब छह महीने से सुमित चौधरी ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) में बतौर डिप्टी एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर/एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था।
‘टीवी टुडे नेटवर्क’ से पहले सुमित चौधरी ‘जी’ (Zee) समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) का हिस्सा थे, जहां वह रात आठ बजे प्राइम टाइम शो ‘तांडव’ होस्ट करते थे।
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले सुमित चौधरी को मीडिया में काम करने का करीब 17 साल का अनुभव है। वह एंकरिंग के अलावा सुप्रीम कोर्ट और डिफेंस बीट समेत तमाम मंत्रालयों को कवर करते रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल अफगानिस्तान में हुए युद्ध को कवर करने के साथ-साथ वह रूस-यूक्रेन युद्ध को रूस से कवर कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह तमाम बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को कवर कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो सुमित चौधरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ़ाई की है।
मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) से की थी। इसके अलावा पूर्व में वह ‘लाइव इंडिया’, ‘न्यूज नेशन’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘न्यूजएक्स’ और ‘जी हिन्दुस्तान’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से सुमित चौधरी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स टीवी टुडे नेटवर्क टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग सुमित चौधरी