होम / टीवी / क्या नई राह तलाश रही हैं शोभना यादव, छोड़ा एबीपी न्यूज

क्या नई राह तलाश रही हैं शोभना यादव, छोड़ा एबीपी न्यूज

‘आपको रखे आगे’ की टैगलाइन वाला न्यूज चैनल 'एबीपी न्यूज' आजकल एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘आपको रखे आगे’ की टैगलाइन वाला न्यूज चैनल 'एबीपी न्यूज' आजकल एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। नए संपादक की अगुवाई में जहां चैनल एक ओर कुछ नवीन प्रयोग तो कर ही रहा है, पर इन प्रयोगों के जरिये उसे वह गति नहीं मिल रही है, जिसके लिए एक जमाने में यह चैनल मशहूर था। 'एबीपी न्यूज' का मतलब होता था कि सबसे तेज खबर सबसे जुदा अंदाज में। टीवी न्यूज दुनिया के प्रतिष्ठित नामों- शाजी जमा से लेकर मिलिंद खांडेकर और फिर रजनीश आहूजा से लेकर सुमित अवस्थी और अब संत कुमार राय के दिशानिर्देशों पर चलने वाला यह चैनल अपनी पारंपरिक एडिटोरियल लाइन से कुछ अलग हटा तो जरूर पर शायद वो बदलाव चैनल को वह मुकाम नहीं दे पाया, जिसका वह असली हकदार था। 

आज ये बात लिखने का अभिप्राय ये है कि सूत्रों से मिली विश्वस्त जानकारी के मुताबिक अब चैनल के शाम के स्लॉट की शोभा बढ़ाने वाली न्यूज एंकर शोभना यादव ने भी एबीपी को बाय-बाय बोल दिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 40 दिन में चैनल के एडिटोरियल और मैनेजेरियल स्टाफ को दोबारा से मजबूत करने की दृष्टि से कई बड़े कदम उठाए गए हैं, ऐसे में कॉस्ट एफिशिएंशी और संस्थान में कार्यरत लोगों के KRA का भी आंकलन किया जा रहा है और उसी के मुताबिक निर्णय लिए जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि चैनल का पूरा दारोमदार अब सीईओ एपी के मजबूत कंधों पर है और वह इस चैनल को तात्कालीन परिस्थितियों से पूरी तरह से उबारने के लिए हर भरसक प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की किरण चैनल के नए संपादक के कुछ अलग हटकर करने वाले प्रयोगों से जरूर है क्योंकि टीवी मीडिया की सफलता उसकी टीआरपी रेटिंग्स और रेवेन्यू पर निर्भर करती है और एबीपी न्यूज सदा से ही देश के एक बड़े वर्ग का मनपसंद चैनल रहा है, पर उसे अपनी चिर परिचित धारदार रिपोर्टिंग और प्रोग्राम पैकेजिंग पर लगातार काम करना होगा।


टैग्स एबीपी न्यूज शोभना यादव
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago