होम / टीवी / टीवी पत्रकार सौरभ शुक्ला ने ‘NDTV’ को कहा ‘अलविदा’

टीवी पत्रकार सौरभ शुक्ला ने ‘NDTV’ को कहा ‘अलविदा’

‘एक्सचेंज4मीडिया’ द्वारा दिए जाने वाले ‘इनबा’ अवॉर्ड्स के तहत उन्हें यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है। वह ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40अंडर40’ अवॉर्ड के दो बार विजेता भी रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

टीवी पत्रकार सौरभ शुक्ला ने ‘एऩडीटीवी’ (NDTV) को अलविदा दिया है। वह यहां करीब 13 साल से कार्यरत थे और इन दिनों सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट/एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सौरभ शुक्ला ने इस्तीफा क्यों दिया और उनका अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है।

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले सौरभ शुक्ला ने ‘छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (पूर्व में कानपुर विश्वविद्यालय) से पढ़ाई की है। महज 20 साल की उम्र में वह पत्रकारिता में आ गए थे। उन्होंने ‘एनडीटीवी’ के साथ ही मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी।

कोविड, दिल्ली दंगों और किसान आंदोलन में सौरभ शुक्ला के काम को बहुत सराहा गया था। यही नहीं, एनडीटीवी में रहते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए ‘इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट’ (IPI) अवॉर्ड 2022 अपने नाम किया था।

इसके अलावा ‘एक्सचेंज4मीडिया’ द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘इनबा’ (enba) अवॉर्ड्स के तहत उन्हें वर्ष 2018 में यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है। वर्ष 2020 और 2021 रेड इंक (Red Ink) अवॉर्ड जीतने के साथ-साथ वह ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40अंडर40’ अवॉर्ड के दो बार विजेता भी रह चुके हैं।


टैग्स एनडीटीवी इस्तीफा रिजाइन सौरभ शुक्ला
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago