होम / टीवी / दूरदर्शन से जुड़ीं सीनियर टीवी जर्नलिस्ट रीमा पाराशर, मिली यह जिम्मेदारी

दूरदर्शन से जुड़ीं सीनियर टीवी जर्नलिस्ट रीमा पाराशर, मिली यह जिम्मेदारी

वरिष्ठ टीवी पत्रकार रीमा पाराशर ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। उन्होंने दूरदर्शन के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार रीमा पाराशर ने हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’ (India News) को अलविदा कह दिया है। वह यहां करीब दो साल से कार्यरत थीं और इन दिनों डिप्टी एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

रीमा पाराशर ने अब ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) के साथ ग्रेड-1 में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने ‘डीडी न्यूज‘ (DD News) में बतौर सीनियर एंकर जॉइन किया है। इस भूमिका में एंकरिंग के साथ-साथ यहां उनके ऊपर राजनीतिक और प्रमुख इवेंट्स को कवर करने की जिम्मेदारी भी होगी।

मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रीमा पाराशर को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 24 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में वरिष्ठ पत्रकार नलिनी सिंह के लोकप्रिय शो ‘आंखों देखी’ से की थी। इसके बाद यहां से अलविदा कहकर उन्होंने वर्ष 2001 में ‘सहारा समय’ के साथ नई पारी शुरू की। यहां वह बीजेपी और सरकार कवर करने के साथ-साथ प्राइम टाइम शो करती थीं। करीब छह साल यहां अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और वर्ष 2007 में ’आजतक’ से जुड़ गईं। वर्ष 2017 तक यानी करीब दस साल बतौर एसोसिएट एडिटर उन्होंने यहां अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दिया।

इसके बाद कुछ समय तक वह जी हिन्दुस्तान में भी रहीं। 2018 में रीमा पाराशर ने ’इंडिया न्यूज’ जॉइन के साथ अपना नया सफर शुरू किया। इस चैनल में वह डिप्टी एडिटर के तौर पर कार्यरत थीं और एंकरिंग के साथ-साथ प्रमुख इवेंट्स कवर करती थीं। इसके बाद अब उन्होंने ’इंडिया न्यूज’ को अलविदा कहकर ’डीडी न्यूज’ के साथ नई शुरुआत की है।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रीमा पाराशर ने ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से मास कम्युनिकेशन में बीए (ऑनर्स) किया है। समाचार4मीडिया की ओर रीमा पाराशर को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स पत्रकार दूरदर्शन डीडी न्यूज डीडी रीमा पाराशर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

2 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago