होम / टीवी / टीवी पत्रकार दीप्ति सचदेवा ने ‘Times Now’ में अपनी पारी को दिया विराम

टीवी पत्रकार दीप्ति सचदेवा ने ‘Times Now’ में अपनी पारी को दिया विराम

उन्होंने पिछले साल फरवरी में यहां बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया था। 'टाइम्स नाउ'  के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए मशहूर टीवी पत्रकार दीप्ति सचदेवा ने ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले साल फरवरी में यहां बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया था। वह यहां शाम सात बजे ‘Nation Wants to Know’ शो होस्ट करती थीं। समाचार4मीडिया से बातचीत में दीप्ति सचदेवा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी, तब इसके बारे में बताएंगी।

बता दें दि ‘टाइम्स नाउ’ से पहले दीप्ति सचदेवा लंबे समय से 'रिपब्लिक टीवी' (Republic TV) से जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर एंकर/सीनियर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। 'रिपब्लिक टीवी' के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। दीप्ति सचदेवा पूर्व में भी लगभग तीन साल तक ‘रिपब्लिक टीवी’ से जुड़ी रही थीं। वह 'रिपब्लिक टीवी' की फाउंडिंग टीम मेंबर भी रही हैं।

दीप्ति सचदेवा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वहीं, 'टाइम्स नाउ'  के साथ भी उनकी यह दूसरी पारी थी। 'रिपब्लिक टीवी' से पहले बतौर सीनियर एंकर वह करीब पांच साल तक 'टाइम्स नाउ' के साथ काम कर चुकी थीं।

इसके अलावा करीब साढ़े छह साल तक वह 'एनडीटीवी' (NDTV) में एंकर/स्पेशल करेसपॉन्डेंट और करीब सवा दो साल तक 'जी न्यूज' (Zee News) में एंकर/करेसपॉन्डेंट के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दीप्ति ने Times Now की ‘इलेक्शन यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे प्रमुख राज्यों में 4500 किलोमीटर की सड़क यात्रा कर चुनावी माहौल को नजदीक से कवर किया। इस यात्रा ने भारत के राजनीतिक परिदृश्य को दर्शकों तक प्रभावी और रोचक तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने करियर के दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और खोजी पत्रकारिता में अपनी खास पहचान बनाई है। दीप्ति सचदेवा ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के तहत यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा भी उन्हें तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

3 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

3 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

5 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago