होम / टीवी / India Today को अलविदा कह अंकित त्यागी ने इस मीडिया समूह से शुरू किया नया सफर
India Today को अलविदा कह अंकित त्यागी ने इस मीडिया समूह से शुरू किया नया सफर
जाने-माने टीवी एंकर अंकित त्यागी ने ‘इंडिया टुडे’ में अपनी करीब साढ़े दस साल की पारी को विराम दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जाने-माने टीवी एंकर अंकित त्यागी ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह एक दशक से ज्यादा समय से ‘इंडिया टुडे’ से जुड़े हुए थे और डिप्टी एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार अंकित त्यागी ने अपने करियर की नई पारी अब ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के साथ शुरू की है। यहां उन्होंने सीनियर एडिटर के पद पर जॉइन किया है।
बता दें कि ‘इंडिया टुडे’ में अपने लगभग साढ़े दस साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने चैनल की पॉलिटिकल और चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज भी कवर कीं।
सूत्रों का यह भी कहना है कि त्यागी ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) में प्राइम टाइम शो की एंकरिंग करेंगे।
टैग्स इंडिया टुडे टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ टीवी एंकर टाइम्स नाउ नवभारत एचडी