होम / टीवी / पाकिस्तान में सभी न्यूज चैनल्स को फरमान, रात 9 के बुलेटिन से पहले ये दिखाना किया अनिवार्य

पाकिस्तान में सभी न्यूज चैनल्स को फरमान, रात 9 के बुलेटिन से पहले ये दिखाना किया अनिवार्य

पाकिस्तान सरकार ने रविवार को देश के सभी न्यूज चैनल्स के लिए एक फरमान जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पाकिस्तान सरकार ने रविवार को देश के सभी न्यूज चैनल्स के लिए एक फरमान जारी किया है। इस आदेश में सभी न्यूज चैनल्स को रात नौ बजे के बुलेटिन के प्रसारण से पहले देश का नक्शा अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा गया है। यानी अब न्यूज चैनल्स हर रोज अपने दर्शकों को मुल्क का ‘गलत’ नक्शा दिखाएंगे।

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने इसे लेकर बाकायदा अधिसूचना जारी की है कि सभी निजी और सरकारी न्यूज चैनल्स पिछले साल अगस्त में प्रधानमंत्री द्वारा जारी नया नक्शा दिखाएं।

वैसे बता दें कि ये नया नक्शा वास्तव में गलत नक्शा है, क्योंकि इसमें भारत के कुछ हिस्सों को पाक ने अपना बताया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि नया नक्शा रोजाना न्यूज बुलेटिन से पहले दो सेकेंड तक स्क्रीन पर प्रदर्शित करना होगा। अधिसूचना में पाकिस्तान के सभी सैटेलाइट चैनलों से इस आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। इसे लेकर पीईएमआरए की ओर से जारी पत्र में इस मामले पर देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संदर्भ का हवाला दिया गया है।

पिछले साल अगस्त में इमरान खान ने पाकिस्तान का नया नक्शा जारी किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ही नहीं, बल्कि गुजरात के जूनागढ़ को भी इस नक्शे में शामिल किया गया था। तब ये विवादित नक्शा ऐसे समय पर जारी किया था जब भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद चल रहा था।

गौरतलब है कि PEMRA पाकिस्तान की मीडिया अथॉरिटी है। इससे पहले भी पेमरा पर न्यूज चैनल्स के खिलाफ कठोर नीति अपनाने का आरोप लगता रहा है और अपने अलग-अलग आदेशों के जरिए न्यूज चैनल्स के साथ-साध धारावाहिकों पर भी नकेल कसने की कोशिश करने का दोषी ठहराया जा चुका है। 

 


टैग्स न्यूज चैनल्स पाकिस्तान रात 9 बजे का बुलेटिन नक्शा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

55 minutes ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

40 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

13 hours ago