होम / टीवी / जानिए, जानी-मानी न्यूज एंकर मीनाक्षी कंडवाल ने क्यों ली टीवी की दुनिया से विदाई

जानिए, जानी-मानी न्यूज एंकर मीनाक्षी कंडवाल ने क्यों ली टीवी की दुनिया से विदाई

'टाइम्स नाउ नवभारत' में कार्यरत पत्रकार और एंकर मीनाक्षी कंडवाल ने यहां से विदाई ले ली है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

'टाइम्स नाउ नवभारत' में कार्यरत पत्रकार और एंकर मीनाक्षी कंडवाल ने यहां से विदाई ले ली है और अब उस फेहरिस्त में शामिल हो गईं हैं, जिन्होंने संस्थान से अलग होकर अपना खुद का यू-ट्यूब चैनल () खोला है।

बता दें कि 'टाइम्स नाउ नवभारत' में वह न्यूज एडिटर के पद पर नियुक्त थीं। उन्होंने घोषणा की है कि वह टीवी न्यूज की दुनिया से फिलहाल के लिए विदाई ले रही हैं या यूं कहें एक ब्रेक ले रही हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से टीवी पर मेरी गैरमौजूदगी देखकर कई सवाल पूछे जा रहे थे। मैं नोटिस पीरियड पर चल रही थी। 30 तारीख को टाइम्स नॉउ नवभारत में मेरे इस्तीफे और सर्विस खत्म होने के दो महीने का नोटिस पूरा हुआ। मैंने 1 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के पीछे की वजह बताते हुए कंडवाल ने कहा कि वो कहानियां, वो मुद्दे, वो खबरें, वो ग्राउंड रिपोर्ट्स जिन पर मैं विश्वास करती हूं, जिन्हें मैं करना चाहती हूं, उन्हें मैं इस माध्यम (यू-ट्यूब चैनल) के जरिए आपके सामने रखूं, इसलिए मैंने टीवी से ये ब्रेक लिया है या यूं कहूं कि टीवी को अलविदा कहा है। आगे क्या होगा मुझे नहीं पता, लेकिन अब मेरी जर्नलिज्म को, मेरी सोच को, मेरे विचार को, खबर को लेकर मेरे नजरिए को मेरे यू-टयूब चैनल, मेरे फेसबुक पेज और मेरे इंस्टाग्राम पर पा सकते हैं।

यहां सुन सकते हैं  टीवी से ब्रेक लेने के बाद क्या कुछ कहा उन्होंने-

बता दें कि मीनाक्षी  ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में ‘आजतक’ न्यूज चैनल से करीब डेढ़ साल पहले आयीं थीं, जहां वह बतौर डिप्टी एडिटर कार्यरत थीं। वह ‘आजतक’ पर सुबह 10-11 बजे की डिबेट होस्ट करती थीं। एंकरिंग का सौम्य लहजा, सुलझा व्यक्तित्व, मुद्दों की समझ, कुछ अलग करने का जुनून और अपनी मुस्कुराहट को खबरों में न खोने देना मीनाक्षी को बाकी एंकर्स की लीग से अलग करता है।

मीनाक्षी देश की पहली ऐसी न्यूज एंकर हैं, जिन्होंने स्टार न्यूज का बहुचर्चित टैलेंट हंट जीतकर टीवी न्यूज की दुनिया में इतिहास रचा। 2010 में ‘स्टार एंकर हंट’ जीतकर मीनाक्षी ने ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज) से एंकरिंग करियर की शुरुआत की। फिर ‘इंडिया टीवी’ और 2015 में ‘आजतक’ जॉइन किया, तब से वह यहीं थीं।

बीते एक दशक में चुनावों से लेकर देश के सुदूर क्षेत्रों तक सम-सामयिक मुद्दों पर उनकी कवरेज ने जनता से लेकर सरकार तक का ध्यान आकर्षित किया। मीनाक्षी देश के चुनिंदा पत्रकारों में से एक हैं जिन्होंने पाकिस्तान से भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर के लिए रिपोर्टिंग की। भारत-चीन के बीच महाबलीपुरम द्विपक्षीय वार्ता, प्रयागराज कुंभ और नोटबंदी की रिपोर्ट काफी सराही गईं। नोटबंदी की टीम कवरेज के लिए मीनाक्षी ने प्रतिष्ठित ENBA पुरस्कार हासिल किया।  टीवी एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा मीनाक्षी इंडिया टुडे मैगजीन के लिए भी आर्टिकल लिखती रही हैं।

मीनाक्षी दिल्ली में ही पैदा हुईं और पली-बढ़ीं लेकिन मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी हैं। तमाम पहाड़ी की तरह अक्सर पहाड़ पर ही लौट जाने और बसने की ख्वाहिश रखती हैं। पहाड़ की संस्कृति, मुद्दों और प्राकृतिक संसाधनों के लिए उनका लगाव अक्सर उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स में दिखता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के विवेकानंद कॉलेज से कॉमर्स ग्रेजुएट मीनाक्षी ने मॉस कम्युनिकेशन में एमए भी किया है। मीनाक्षी की लिखने-पढ़ने और सिनेमा देखने में काफी दिलचस्पी है। वे कहती हैं कि यदि उन्होंने मीडिया नहीं जॉइन किया होता तो वे शायद किसी ट्रैवल ब्लॉगर, स्टोरी टेलर या मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर दिखाई दे सकती थीं। 


टैग्स चैनल टीवी एंकर टाइम्स नाउ नवभारत मीनाक्षी कंडवाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago