होम / टीवी / पति की हत्या के बाद अब कुछ यूं छलका महिला टीवी एंकर का दर्द

पति की हत्या के बाद अब कुछ यूं छलका महिला टीवी एंकर का दर्द

गोली मारकर कर दी गई थी न्यूज एंकर की हत्या, एंकर की पत्नी ने हत्यारोपित पर लगाए कई गंभीर आरोप

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अपने पति के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहीं पाकिस्तानी पत्रकार और टीवी एंकर जारा अब्बास खैर का आरोप है कि मामले से जुड़े पत्रकारों को डराया-धमकाया जा रहा है, ताकि वे अदालती कार्यवाही से दूर रहें। जारा के पति मुरीद अब्बास की नौ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपित आतिफ जमां को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन उसने खुदकुशी का प्रयास किया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुरीद ‘बोल न्यूज’ चैनल में बतौर एंकर काम करते थे। जारा ने बुधवार को जारी अपने विडियो संदेश में कहा है कि मुख्य आरोपित आतिफ जमां और उसके परिवार द्वारा हत्याकांड की सुनवाई को कवर कर रहे पत्रकारों को धमकाया जा रहा है। जारा का यह भी कहना है कि आरोपित को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जारा के अनुसार, ‘अदालत में सुनवाई के लिए उपस्थित होने पर जमां के चेहरे पर अजीब से मुस्कान होती है, वो खुलेआम सिगरेट पीता है, उसके पास लाइटर है। उसे मिनरल वॉटर भी उपलब्ध कराया जाता है।’

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर न्यूज एंकर की हत्या, दोस्त की भी गई जान

जारा का कहना है कि उनके पति ने आरोपित के टायर के व्यवसाय में निवेश किया था और अब अपने पैसे वापस मांग रहे थे। इसी विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। जारा ने बताया कि दो नवंबर को सत्र न्यायालय में चल रही हत्याकांड की सुनवाई को कवर करने आये एक पत्रकार पर हमला किया गया था। हमलावरों ने पत्रकार का मोबाइल छीनकर उसके द्वारा बनाए गए विडियो जबरन डिलीट कर दिए थे। जारा का आरोप है कि उन्हें भी अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी जा रही है।

गौरतलब है कि कराची के खयाबन-ए-बुखारी इलाके में नौ जुलाई की रात व्यक्तिगत झगड़े में मुरीद अब्बास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अब्बास के दोस्त खिजर हयात को भी दो गोलियां लगीं थीं, जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

जारा ने इस बारे में ट्विटर पर एक विडियो भी शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स पत्रकार न्यूज एंकर पत्रकार को धमकी बोल न्यूज मुरीद अब्बास आतिफ जमां खिज्र हयात जारा अब्बास खैर
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

5 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

19 hours ago